Samsung Fab Grab Fest: फोन, टैबलेट और टीवी पर मिल रहे शानदार ऑफर्स, देखें बेस्ट डील
Samsung Fab Grab Fest में ग्राहक सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स और गैलेक्सी स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप, एक्सेसरीज और वियरेबल्स के अनेक प्रोडक्ट पर कई ऑफर्स और कैशबैक का लाभ उठा सकेंगे।

विस्तार
इलेक्ट्रॉनिक्स और स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने साल के अपने सबसे बड़े समर फेस्ट सेल सैमसंग फैब ग्रैब फेस्ट (Samsung Fab Grab Fest) की घोषणा कर दी है। इस सेल में ग्राहक सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स और गैलेक्सी स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप, एक्सेसरीज और वीयरेबल्स के अनेक प्रोडक्ट पर कई ऑफर्स और कैशबैक का लाभ उठा सकेंगे। फेस्ट के ऑफर सैमसंग.कॉम के साथ ही देश भर के सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर पर भी उपलब्ध होंगे।
फैब ग्रैब फेस्ट के दौरान ग्राहक गैलेक्सी S सीरीज, A सीरीज, M सीरीज, F सीरीज और फ्लिप 3 स्मार्टफोन के चुनिंदा मॉडलों पर 57% तक और गैलेक्सी टैबलेट, एक्सेसरीज और वीयरेबल्स पर 40% तक की छूट ले सकते हैं। इसके साथ ही, ग्राहकों को HDFC और ICICI बैंकों के डेबिट और क्रेडिट कार्ड्स पर 14% तक अतिरिक्त कैशबैक भी मिल सकेगा।
स्मार्टफोन पर मिलेगी 57% तक की छूट
गैलेक्सी F14, गैलेक्सी F23, फ्लैगशिप गैलेक्सी S21 5G और गैलेक्सी Z फ्लिप3 सहित गैलेक्सी स्मार्टफोन और हाल ही में लॉन्च गैलेक्सी M14 पर 57% की छूट मिलेगी। साथ ही गैलेक्सी बुक2 और गैलेक्सी बुक गो जैसे सैमसंग के लैपटॉप 29% कम कीमत पर खरीदे जा सकेंगे। सैमसंग टैबलेट, एक्सेसरीज और गैलेक्सी S6 लाइट वाई-फाई, गैलेक्सी A8 वाई-फाई, गैलेक्सी वॉच4 जैसे वीयरेबल्स पर भी 40% तक की छूट उपलब्ध होगी।
45% छूट के साथ खरीद सकेंगे सैमसंग टीवी
सैमसंग TV के चुनिंदा मॉडल, जैसे फ्लैगशिप नियो QLED और द फ्रेम TV और क्रिस्टल UHD सीरीज 45% की छूट पर उपलब्ध होंगे। ‘फैब ग्रैब फेस्ट’ 2023 रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव, मॉनिटर और एयर कंडीशनर जैसे अनेक डिजिटल अप्लायंस पर भी अच्छे ऑफर्स मिलेंगे।
रेफ्रिजरेटर के साथ फ्री मिलेगा 32 इंच का टीवी
सैमसंग के प्रीमियम साइड-बाई-साइड रेफ्रिजरेटर 40% छूट पर उपलब्ध होंगे। चुनिंदा साइड-बाई-साइड रेफ्रिजरेटर की खरीद पर ग्राहकों को 40% की छूट के अलावा सैमसंग का 15,990 रुपये मूल्य का 32 इंच स्मार्ट TV भी मिलेगा। वॉशिंग मशीन के चुनिंदा मॉडलों की खरीद पर ग्राहकों को 30% तक की छूट और साथ ही 28 लीटर का एक माइक्रोवेव अवन फ्री मिलेगा।
शॉप एप वेलकम वाउचर
सैमसंग शॉप एप से पहली बार खरीदारी करने वाले ग्राहकों को चुनिंदा गैलेक्सी डिवाइस पर 2000 रुपये तक और चुनिंदा TV तथा होम अप्लायंस पर 3000 रुपये तक के फायदे मिल सकते हैं। शॉप एप के वेलकम वाउचर का फायदा फैब ग्रैब फेस्ट ऑफर्स के ऊपर से लिया जा सकता है।
सैमसंग एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 10% कैशबैक
सैमसंग एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीद करने वाले ग्राहक फैब ग्रैब फेस्ट ऑफर्स के ऊपर से 10% अतिरिक्त कैशबैक की सुविधा भी ले सकते हें।