Samsung Diwali Offer: स्मार्टफोन पर 40% तक का डिस्काउंट
गैलेक्सी स्मार्टफोन, एक्ससेरीज, वीयरेबल्स, टीवी पर 60% तक की छूटकैशबैक ऑफरदेश के 99% पिन कोड पर सुपरफास्ट डिलीवरी

विस्तार
सैमसंग ने अपने स्मार्टफोन, टीवी और अन्य उत्पादों की व्यापक रेंज पर भारी छूट के साथ कैशबैक की घोषणा की है। सैमसंग के इस ऑफर का फायदा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट सैमसंग.कॉम से उठाया जा सकता है। सैमसंग का दावा है कि देश के 16,000 पिन कोड पर 2-3 दिनों में प्रोडक्ट की डिलीवरी हो जाएगी।
सैमसंग.कॉम से खरीदारी पर उपभोक्ताओं को चुनिंदा गैलेक्सी स्मार्टफोन, जैसे सैमसंग के फ्लैगशिप गैलेक्सी S20+ पर 40 फीसदी तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा वायरलेस चार्ज और जेबीएल स्पीकर जैसे चुनिंदा एक्सेसरीज पर 60 फीसदी तक की छूट मिल रही है। इसके अलावा द फ्रेम टेलीविजन, स्पेसमैक्स फैमिली हब फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर और हाइजीन स्टीम वॉशिंग मशीन के साथ फ्रंट लोड इकोबबल जैसे टीवी और होम अप्लायंस पर 45 फीसदी तक की छूट मिल रही है।
वहीं यदि आप एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर 12.5 फीसदी तक का कैशबैक भी मिल रहा है। तमाम डिस्काउंट और ऑफर 15 अक्तूबर से 16 नवंबर तक की सीमित अवधि में वैध होंगे।
इस ऑफर को लेकर सैमसंग इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट असीम वारसी ने कहा, 'इस त्योहारी सीजन सभी तरह के सैमसंग उत्पादों की खरीद के लिए एकमात्र पसंदीदा ठिकाना सैमसंग.कॉम ऑनलाइन स्टोर होने जा रहा है। उपभोक्ता कुछ चुनिंदा उत्पादों पर 60 फीसदी तक छूट और 12.5 फीसदी तक के कैशबैक की उम्मीद कर सकते हैं।'