Samsung ने भारत में लॉन्च किए दो स्मार्ट टीवी, शुरुआती कीमत 20,999 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 08 Jul 2020 07:11 PM IST
सार

TV के साथ फ्री में मिलेगा माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 365 का सब्सक्रिप्शनशुरुआती कीमत 20,999 रुपयेमिलेगी बेजललेस डिस्प्ले

विज्ञापन
Samsung Crystal 4K UHD 2020 and Unbox Magic 3.0 smart tv Launched in India
Samsung Crystal 4K UHD TV - फोटो : amarujala

    विस्तार

    सैमसंग ने भारत में Crystal 4K UHD 2020 और Unbox Magic 3.0 स्मार्ट टीवी को लॉन्च कर दिया है। सैमसंग क्रिस्टल 4के यूएचडी टीवी बेजललेस डिजाइन के साथ आता है, जबकि अनबॉक्स मैजिक 3.0 सीरीज को होम इंटरटेनमेंट और वर्क फ्रॉम होम कल्चर के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इसके साथ फ्री में माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 365 (Office 365) का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

    सैमसंग के नए स्मार्ट टीवी की कीमत

    Crystal 4K UHD TV 2020 के 43 इंच वाले वेरियंट की कीमत 44,400 रुपये है, जबकि 50 इंच वाले वेरियंट को 60,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस टीवी का 55 इंच वाला वेरियंट भी है जिसकी कीमत 67,900 रुपये है। वहीं 65 इंच की कीमत 1,32,900 रुपये और 75 इंच की कीमत 2,37,900 रुपये है। Unbox Magic 3.0 के 32 इंच वेरियंट की कीमत 20,900 रुपये और 43 इंच वेरियंट की कीमत 41,900 रुपये है।

    विज्ञापन

    इस टीवी को 43 इंच से लेकर 75 इंच की डिस्प्ले साइज में खरीदा जा सकता है। इसमें डुअल एलईडी बैकलाइट पैनल है। इसके अलावा इसमें मल्टीव्यू फीचर भी है जिसकी मदद से आप एक ही डिस्प्ले को दो भाग में बांटकर दो काम कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर आप एक ही साथ दो वीडियो को अलग-अलग वॉल्यूम के साथ देख सकते हैं। टीवी के साथ टैप व्यू (मीरा कास्ट) और एडेप्टिव साउंड जैसे फीचर्स मिलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Samsung Unbox Magic 3.0 की स्पेसिफिकेशन

    यह टीवी 32 इंच और 43 इंच दो ही साइज में उपलब्ध है। इसमें अमेजन एलेक्सा और सैमसंग बिक्सबी का सपोर्ट है। टीवी में ऑटो हॉटस्पॉट और लाइव कास्ट जैसे कई फीचर्स हैं। टीवी के साथ अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स और जी5 जैसे एप्स का सपोर्ट मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें