samsung carnival offer: भारत में सैमसंग M सीरीज के दो साल पूरे, स्मार्टफोन पर मिल रही 2000 रुपये तक की छूट

सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज के भारत में दो साल पूरे हो गए हैं। भारत में Galaxy M Series की दूसरी एनिवर्सरी पर सैमसंग ने ‘Samsung Carnival’ का आयोजन किया है जिसके तहत गैलेक्सी एम सीरीज के कुछ फोन पर 1,000 रुपये की छूट मिल रही है। सैमसंग कार्निवाल ऑफर का फायदा अमेजन इंडिया और सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से HDFC बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से उठाया जा सकता है।
यदि आप इन दोनों स्टोर से गैलेक्सी एम सीरीज का फोन करते हैं तो उपरोक्त बैंक के कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 1,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा यदि आप कोई पुराना फोन एक्सचेंज करके नया गैलेक्सी एम सीरीज फोन खरीदते हैं तो आपको 1,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा।
यह ऑफर Galaxy M21, Galaxy M31, Galaxy M31s और Galaxy M51 पर लागू होगा। इस ऑफर का फायदा 9-12 मार्च तक उठाया जा सकता है। तो कुल मिलाकर देखा जाए तो गैलेक्सी एम सीरीज के फोन खरीदने पर कुल 2,000 रुपये की छूट मिल रही है।
बता दें कि सैमसंग की गैलेक्सी एम सीरीज भारत में काफी लोकप्रिय है। इस सीरीज के तहत Samsung Galaxy M12 इसी महीने भारत में लॉन्च होने वाला है। इससे पहले Samsung Galaxy M12 को पिछले महीने वियतनाम में लॉन्च किया गया है। Galaxy M12 पिछले साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy M11 का अपग्रेडेड वर्जन है।
Samsung Galaxy M12 भारतीय कीमत लॉन्चिंग से पहले सामने आई है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक Samsung Galaxy M12 की भारतीय बाजार में कीमत 12,000 रुपये से कम होगी, हालांकि यह सिर्फ लीक रिपोर्ट है, आधिकारिक पुष्टि अभी बाकि है। सैमसंग ने लॉन्चिंग तारीख के बारे में भी अभी कोई जानकारी नहीं दी है।
- आईटी के नए नियमों के खिलाफ दायर याचिका पर अदालत ने सरकार से मांगा जवाब
- Motorola ने भारत में लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत 9,999 रुपये
- Truecaller का नया एप लीक कर रहा था लाइव लोकेशन, भारतीय हैकर ने किया खुलासा
- काम की खबर: सिर्फ 299 रुपये में खोलें 'बैंक अकाउंट', हर महीने मिलेंगे जबरदस्त फायदे