सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया 4के अल्ट्रा शॉर्ट थ्रो लेजर प्रोजेक्टर, 130 इंच तक की स्क्रीन को करेगा सपोर्ट
द प्रीमियर जगह बचाने वाले ऑल-इन-वन काम्पैक्ट डिजाइन में आता है, जो आपके घर की अलग-अलग सेटिंग्स और सजावट में एकदम घुल-मिल जाता है।

विस्तार
यदि आप भी घर पर ही सिनेमा हॉल का मजा लेना चाहते हैं तो सैमसंग इंडिया ने आपके लिए प्रोजेक्टरों की अल्ट्रा-प्रीमियम रेंज ‘द प्रीमियर’ पेश कर कर दिया है। द प्रीमियर आपको घर के भीतर ही बड़ी स्क्रीन वाले निजी सिनेमाघर का अनुभव प्रदान करता है। द प्रीमियर जगह बचाने वाले ऑल-इन-वन काम्पैक्ट डिजाइन में आता है, जो आपके घर की अलग-अलग सेटिंग्स और सजावट में एकदम घुल-मिल जाता है। द प्रीमियर अल्ट्रा-शॉर्ट-थ्रो प्रोजेक्टर को दीवार से महज हथेली भर (11.3 सेंटीमीटर) की दूरी पर किसी कॉफी टेबल या अलमारी के ऊपर रखा जा सकता है और आपको 130 इंच तक की हाई क्वालिटी स्क्रीन मिल जाती है।
द प्रीमियर 130 इंच स्क्रीन आकार वाले मॉडल LSP9T और 120 इंच स्क्रीन वाले मॉडल LSP7T में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। इसमें लेजर वाला 4के पिक्चर रिजॉल्यूशन मिलेगा। द प्रीमियर (LSP9T) ट्रिपल लेजर तकनीक वाला दुनिया का पहला HDR10+ सर्टिफाइड प्रोजेक्टर है। इसमें शानदार कंट्रास्ट डीटेल्स हैं, जिससे यूजर चमकदार दृश्यों से अंधेरे दृश्यों को 2,800 ANSI ल्यूमेन्स (प्रोजेक्टर द्वारा उत्पन्न् किए जा रहे प्रकाश की कुल मात्रा नापने के लिए अमेरिकन नेशनल स्टैंडर्ड्स इंस्टीट्यूट द्वारा तय इकाई) तक की अधिकतम चमक के साथ देखता है।
द प्रीमियर में फिल्ममेकर मोड भी है, जो अपनी तरह का पहला प्रोजेक्टर है और यूजर्स को निर्देशक के मनचाहे तरीके से फिल्मों का आनंद लेने का मौका देता है। स्मार्ट प्रोजेक्टर में सैमसंग का स्मार्ट टीवी प्लेटफॉर्म है और नेटफ्लिक्स, एमेजॉन प्राइम, यूट्यूब जैसे प्रमुख कंटेंट पार्टनर्स के वीडियो एप से स्ट्रीमिंग का मजा देता है एवं टैप व्यू तथा मिररिंग जैसे मोबाइल कनेक्टिविटी फीचर्स का पूरा आनंद भी इसमें मिलता है।
द प्रीमियर में बिल्ट-इन वूफर और अकूस्टिक बीम सराउंड साउंड है, जिससे प्रोजेक्टर सिनेमा का सबसे शानदार अनुभव प्रदान करता है और कम जगह में अलग से बड़े साउंड उपकरण लगाने की जरूरत कम हो जाती है। द प्रीमियर की अकूस्टिक बीम तकनीक में LSP9T के लिए 40 वॉट और 4.3 चैनल तक साउंड आउटपुट तथा LSP7T के लिए 30 वॉट एवं 2.2 चैनल तक आउटपुट मिलता है।
द प्रीमियर सैमसंग के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर, सैमसंग शॉप और चुनिंदा सैमसंग स्मार्ट प्लाजा में 10 अगस्त, 2021 से दो मॉडलों में उपलब्ध रहेगा। द प्रीमियर का LSP9T मॉडल 6,29,900 रुपये और LSP7T मॉडल 3,89,900 रुपये का है। सैमसंग के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर से दोनों में से कोई भी मॉडल खरीदने वाले शुरुआती उपभोक्ताओं को उपहारस्वरूप एमेजॉन ईको प्लस मिलेगा। सभी प्रोजेक्टरों पर 12 महीने की वारंटी है।
- Battlegrounds Mobile India की बड़ी कार्रवाई, चीटिंग करने वाले 336000 अकाउंट बैन
- वोडाफोन आइडिया का शानदार प्लान लॉन्च, मिलेगा अनलिमिटेड 4G डाटा
- Samsung Galaxy A12 Nacho स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
- दिल्ली हाईकोर्ट से केंद्र ने कहा- ट्विटर कर रहा है नए IT नियमों का पालन, नियुक्त किए अधिकारी