फायदे की बात: रोबोट या हैंडहेल्ड, कौन-सा वैक्यूम क्लीनर होता है बेस्ट, खरीदने से पहले जरूर जानें
लोग अपनी-अपनी जरूरत के हिसाब से वैक्यूम क्लीनर खरीदते हैं लेकिन जब बात बेस्ट वैक्यूम क्लीनर की होती है तो हम तय नहीं कर पाते हैं कि रोबोट वैक्यूम क्लीनर खरीदना चाहिए या हैंडहेल्ड (हाथ से इस्तेमाल करने वाला) वैक्यूम क्लीनर? आइए जानते हैं...

विस्तार
शहरों में अब वैक्यूम क्लिनर (vacuum cleaner) का खूब इस्तेमाल हो रहा है। वैक्यूम क्लिनर आज बहुत ही आम हो गए हैं। लोग अपनी-अपनी जरूरत के हिसाब से वैक्यूम क्लीनर खरीदते हैं लेकिन जब बात बेस्ट वैक्यूम क्लीनर की होती है तो हम तय नहीं कर पाते हैं कि रोबोट वैक्यूम क्लीनर खरीदना चाहिए या हैंडहेल्ड (हाथ से इस्तेमाल करने वाला) वैक्यूम क्लीनर? आइए जानते हैं...
इन दोनों में बड़ा अंतर इस्तेमाल के तरीके को लेकर है। रोबोट क्लिनर ऑटोमैटिक होता है, जबकि हैंडहेल्ड क्लीनर को हाथ से पकड़कर इस्तेमाल करना होता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि रोबोट वैक्यूम क्लीनर को इस्तेमाल करना आसान है, लेकिन सफाई के मामले में हैंडहेल्ड बेहतर है, क्योंकि इसकी मदद से आप अपनी जरूरत के हिसाब से कोने-कोने की सफाई कर सकते हैं। रोबोट क्लिनर के साथ एक बड़ा नुकसान यह है कि इससे आप सभी जगहों की सफाई नहीं कर सकते।
रोबोच क्लीनर के भी अपने फायदे हैं। बड़ा फायदा यह है कि इसे आपको खुद ऑपरेट करने की जरूरत नहीं है। इन्हें फोन, वॉयस कमांड के जरिए ऑपरेट किया जा सकता है। रोबोट क्लीनर में वाई-फाई का भी सपोर्ट मिलता है। इसमें लोकेशन के जरिए भी मैपिंग होती है।
- Digital Arrest: आपको बर्बाद कर सकता है यह स्कैम, जानकारी ही है बचाव
- Skype: माइक्रोसॉफ्ट का बड़ा फैसला, अब स्काइप पर नहीं दिखेंगे किसी प्रकार के एड
- NPCI: बैंक पेमेंट सिस्टम पर हुआ सबसे बड़ा साइबर अटैक, देश के 300 बैंकों में काम ठप
- iPhone 16: पांच कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा आईफोन 16, बदलेगी कैमरे की डिजाइन, वीडियो लीक