रिपोर्ट से हुआ खुलासा, एपल 2020 में लॉन्च होने वाले आईफोन की कीमत में करेगा बढ़ोतरी

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 16 Dec 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
report revails apple may hike new iphone price in 2020 know all about it
एपल - फोटो : PTI

    वैसे तो एपल की आईफोन सीरीज दुनिया के महंगे स्मार्टफोन में शामिल हैं। यूजर्स को इन डिवाइसेज में प्रीमियम फीचर्स भी मिले हैं। अब जानकारी सामने आई है कि कंपनी 2020 में 5जी कनेक्टिविटी वाले आईफोन की कीमत पिछले डिवाइसेज के मुकाबले ज्यादा रखेगी। वहीं, एपल ने अब तक 5जी नेटवर्क वाले आईफोन को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, आईफोन में 5जी नेटवर्क होने की जानकारी लीक रिपोर्ट से मिली थी। इससे पहले कंपनी ने आईफोन 11 सीरीज को ग्लोबल लेवल पर पेश पर उतारा था।

    एपल के एनालिस्ट मिंग ची कुओ ने दावा किया है कि नए साल में लॉन्च होने वाले आईफोन पहले की तुलना में अधिक महंगे होने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन अगामी आईफोन की कीमत मौजूदा डिवाइस से करीब 50 डॉलर (करीब 3,500 रुपये) ज्यादा होगी।

    विज्ञापन

    लीक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी नए साल में 5.4 इंच वाले डिस्प्ले के साथ आईफोन लॉन्च करेगी। इसके अलावा ग्राहकों को लेटेस्ट आईफोन में 6.1 और टॉप वेरिएंट में 6.7 इंच की स्क्रीन मिल सकती है। अन्य रिपोर्ट की मानें तो कंपनी आईफोन के चार नए मॉडल मार्केट में उतारेगी, जो 5जी कनेक्टिविटी से लैस होंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    iPhone 11 में 6.1 इंच की लिक्विड रेटिना डिस्प्ले मिली है। इसके अलावा फोन में एपल का A13 बायोनिक प्रोसेसर मिलेगा जिसे लेकर कंपनी ने दुनिया के सबसे तेज सीपीयू और जीपीयू का दावा किया है। इस फोन में iOS 13 मिलेगा। इसके अलावा इसमें डार्क मोड भी दिया गया है। कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिनमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल वाला होगा जिसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल वाला है जिसका अपर्चर f/2.4 है।

    वहीं फ्रंट कैमरा भी 12 मेगापिक्सल का मिलेगा। दोनों कैमरे के साथ 4के और स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकेंगे। फ्रंट कैमरे के साथ भी वाइड एंगल मिलेगा। इसकी बैटरी को लेकर कंपनी ने आईफोन XR की बैटरी लाइफ से एक घंटे अधिक का दावा किया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें