Reinvent iMi फीचर फोन रिव्यू: आकर्षक डिजाइन के शौकीनों के लिए तोहफा

अपने आकर्षक डिजाइन को लेकर चर्चा में रहने वाली कंपनी Reinvent हाल ही में भारत में अपना एक नया 3जी फीचर फोन Reinvent iMi लांच किया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी डिजाइन है और इसे खासतौर पर उन लोगों के लिए पेश किया गया है जो फीचर फोन में स्मार्टफोन का आनंद लेना चाहते हैं। रीइनवेंट आईएमआई फीचर फोन में 3जी सपोर्ट दिया गया है और इसकी कीमत 4,190 रुपये है। फोन के साथ एक ब्लूटूथ स्पीकर भी फ्री में मिलता है। इस फोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट्स Yerha.com से हो रही है। इस फोन को जेट ब्लैक, मिडनाइट ग्रे, पर्ली ग्लॉसी वाइट, गोल्डन एंड ग्लॉसी रेड कलर वेरियंट में लांच किया गया है जिनमें से रिव्यू के लिए हमें मिडनाइट ग्रे वेरियंट मिला था जिसे हमने 10 दिनों तक इस्तेमाल किया, तो आइए रिव्यू में जानते हैं कि यह फोन आपके काम का है या नहीं?

डिजाइन
यदि आपको डिजाइन वाले स्टाइलिश फोन पसंद हैं तो Reinvent iMi आपको जरूर पसंद आएगा। इस फोन की बॉडी ग्लास की है और फिनिशिंग भी शानदार है। इसकी बॉडी पर मैटेलिक फिनिश दिया गया है और वजन लगभग 80 ग्राम है। एक झटके में यह फोन आईफोन X की तरह नजर आता है और इसके पीछे लगे लोगों को भी ऐप्पल के लोगों की तरह डिजाइन किया गया है। फोन के बैक पैनल पर रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 2 मेगापिक्सल का वीजीए कैमरा है और उसके साथ आपको फ्लैश लाइट मिलती है।

फोन में कीपैड है लेकिन उसमें ऊभार नहीं है। ऐसे में आपको टच-स्क्रीन वाले फोन जैसा फील होगा। फोन के ठीक नीचे माइक्रो यूएसबी पोर्ट है और उसके बगल में ही सिम कार्ड स्लॉट है। इसमें एक बार आप दो सिम कार्ड या फिर एक सिम और एक मेमरी कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन में पावर बटन सबसे ऊपर और दिया गया है, हालांकि वॉल्यूम अप व डाउन बटन आपको इस फोन में नहीं मिलते हैं।

फोन के साथ बॉक्स में आपको एक बैक कवर, हेडफोन, माइक्रो यूएसबी केबल और Type G चार्जिंग एडाप्टर मिलता है जिसका इस्तेमाल ब्रिटेन में अधिक होता है। भारत में इस एडाप्टर के लिए आपको बहुत कम ही सॉकेट मिलेंगे, ऐसे में इस फोन को चार्ज करने के लिए आपको अलग से एडाप्टर की जरूरत पड़ेगी। कंपनी का दावा है कि फीचर फोन की इस कैटेगरी व सेग्मेंट में यह अबतक का सबसे पतला 3G फीचर फोन है।

डिस्प्ले और स्पेसिफिकेशन
इस फोन में आपको स्मार्ट कीपैड के साथ फेसबुक, व्हाट्सऐप जैसे ऐप का भी सपोर्ट मिलेगा। इसमें 2.41 इंच की डिस्प्ले है और 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3जी नेटवर्क, ब्लूटूथ, डुअल माइक्रो सिम और नैनो सिम का सपोर्ट है। फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 1500 mAH क्षमता वाली बैटरी दी गई है और ये एंड्रॉयड 4.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। इस फोन के साथ आपको 2,000 रुपये का ब्लूटूथ स्पीकर फ्री में मिलता है। फोन के साथ मिलने वाले ब्लूटूथ स्पीकर की बात करें तो यह 3 वॉट का स्पीकर है। इसके साथ रंगीन लाइट्स भी दी गई हैं जो रात में आपकी पार्टी की फील देती है Infinix Note 5 Stylus रिव्यू: 15,999 रुपये में गैलेक्सी नोट 9 को टक्कर देने की कोशिश लेकिन कहां ।

Reinvent iMi की ओवरऑल परफॉर्मेंस
फोन की डिजाइन को लेकर कोई शिकायत नहीं है, लेकिन इस जमाने में इस फोन में 4जी कमी बहुत खलती है। फोन पर बात करना और इसे इस्तेमाल करना सुविधाजनक है। आवाज साफ आती है। फोन स्लिम है, लेकिन ऑपरेट करने में दिक्कत होती है, हालांकि कुछ दिन इस्तेमाल करने पर आदत हो जाएगी। बैटरी की बात करें तो इसे फुल चार्ज होने में करीब ढाई घंटे का वक्त लगता है और बैटरी बैकअप 3-4 दिन तक का बैकअप मिलता है। फोन में वाई-फाई, हॉटस्पॉट नहीं है। कीमत भी थोड़ी ज्यादा लगती है। बिना कवर फोन को इस्तेमाल करने की हम आपको सलाह नहीं देंगे, क्योंकि बिना कवर फोन हाथ से फिसलता है। कुल मिलाकर कहें तो यदि इस फोन में केवल 4जी का सपोर्ट होता तो यह एक शानदार फोन साबित होता, हालांकि फीचर फोन के साथ शुरुआत करने वालों के लिए भी यह फोन खराब नहीं है।