Redmi Watch 2 Lite vs DIZO Watch R: 5,000 रुपये की रेंज में कौन है बेस्ट स्मार्टवॉच?

रेडमी इंडिया ने लंबे समय बाद हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच Redmi Watch 2 Lite लॉन्च की है। Redmi Watch 2 Lite के साथ इनबिल्ट जीपीएस दिया गया है। इसके अलावा Redmi Watch 2 Lite की बैटरी को लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा है। Redmi Watch 2 Lite का मुकाबला DIZO Watch R के साथ है। Redmi Watch 2 Lite की कीमत 4,999 रुपये है और Dizo Watch R (रिव्यू) की कीमत 3,999 रुपये है। आइए जानते हैं कि दोनों में से कौन-सी वॉच को खरीदना समझदारी वाला सौदा होगा?

Redmi Watch 2 Lite की स्पेसिफिकेशन
Redmi Watch 2 Lite 1.55 इंच की डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 320x360 पिक्सल है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5 है। वॉच के साथ 100 वॉच फेसेज मिलेंगे और इसमें 100 वर्कआउट मोड भी होंगे। Redmi Watch 2 Lite के साथ 17 प्रोफेशनल मोड हैं। Redmi Watch 2 Lite को वाटर रेसिस्टेंट के लिए 5ATM की रेटिंग मिली है।

हेल्थ फीचर्स
Redmi Watch 2 Lite में ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर करने के लिए SpO2 सेंसर दिया गया है। इसमें स्लीप ट्रैकिंग के साथ स्ट्रेस मॉनिटरिंग का भी फीचर दिया गया है। Redmi Watch 2 Lite को एंड्रॉयड और आईओस दोनों के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसमें 262mAh की बैटरी है जिसे लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा है। इसे इवोरी, ब्लैक और ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे 5ATM की रेटिंग मिली है।