DIZO Watch R Review: 4,000 रुपये की रेंज में एमोलेड डिस्प्ले वाली पैसा वसूल स्मार्टवॉच

DIZO ने हाल ही में DIZO Watch R को भारतीय बाजार में पेश किया है। DIZO Watch R में एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। Dizo Watch R की कीमत 3,999 रुपये है, हालांकि लॉन्चिंग ऑफर के तहत इसकी बिक्री 3,499 रुपये में हुई थी। DIZO Watch R कंपनी की पहली राउंड डिस्प्ले वाली स्मार्टवॉच है। देखने में यह काफी हद तक Realme Watch S जैसी है, हालांकि इसके दिए गए बटन काफी छोटे हैं। आइए रिव्यू में जानते हैं कि क्या यह अपनी कीमत में एक बेस्ट स्मार्टवॉच है?

DIZO Watch R Review: स्पेसिफिकेशन
DIZO Watch R में 1.3 इंच की अल्ट्रा शार्प एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 360x360 पिक्सल है। वॉच 45mm राउंड डायल के साथ आती है जो कि मेटल फ्रेम में है। डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास भी है जो कि एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग के साथ आता है। इसके साथ 150+ कस्टमाइजेबल वॉच फेसेज मिलती हैं। सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको अलवेज ऑन डिस्प्ले भी मिलता है। राउंड स्क्रीन के साथ आने वाली Dizo Watch R कंपनी की पहली स्मार्टवॉच है।

इसके अलावा इसमे हार्ट रेट मॉनिटर सेंसर के अलावा ब्लड ऑक्सीजन के लिए SpO2 सेंसर भी दिया गया है। वाटर रेसिस्टेंट के लिए इसे 5ATM की रेटिंग मिली है। इसकी बैटरी लाइफ को लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। इसके साथ 150 से अधिक वॉच फेसेज का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ मैग्नेटिक चार्जिंग डॉक मिलेगा। इसे Dizo एप के साथ कनेक्ट किया जाएगा। Dizo Watch R का केस मेटल का है और इसमें दो बटन दिए गए हैं। वॉच को क्लासिक ब्लैक, क्लासिक पिंक और सिल्वर ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा।

DIZO Watch R Review: डिजाइन
एपल वॉच और सैमसंग गैलेक्सी वॉच सभी लोग नहीं खरीद सकते हैं। ऐसे में स्मार्टवॉच में 5,000 रुपये का सेगमेंट काफी तेजी से बढ़ रहा है। इस सेगमेंट में भी आपको एपल वॉच और गैलेक्सी वॉच जैसी डिजाइन के साथ स्मार्टवॉच मिल जाएंगी। Dizo Watch R भी इन्हीं में से एक है। इसकी डिजाइन गैलेक्सी वॉच जैसी है।

Dizo Watch R लुक के मामले में किसी प्रीमियम स्मार्टवॉच जैसी है। यह काफी हल्की वॉच है और सिलिकिन स्ट्रैप की क्वॉलिटी अच्छी है। आप चाहें तो स्ट्रैप को रिप्लेस भी कर सकते हैं। वॉच के राइट में दो बटन मिलते हैं जिनका इस्तेमाल नेविगेशन और मीनू के लिए किया जा सकता है।