17 मार्च को भारत में लॉन्च होगा रेडमी का पहला टीवी Redmi TV

शाओमी अभी तक भारतीय बाजार में एमआई टीवी बेचती थी लेकिन अब कंपनी ने अपने ब्रांड रेडमी के तहत भी टीवी लॉन्च करने का फैसला लिया है। 17 मार्च को भारत में रेडमी का पहला टीवी Redmi TV लॉन्च होगा। कंपनी ने Redmi TV की लॉन्चिंग के लिए मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। बता दें कि भारत से पहले चीन में Redmi TV की बिक्री बड़े स्तर पर हो रही है।
रेडमी इंडिया ने अपने ट्विटर हैंडल पर लॉन्चिंग तारीख का एलान किया है, हालांकि टीवी के फीचर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। कंपनी ने मीडिया इनवाइट के साथ सिर्फ “XL” एक्पेरियंस लिखा है। इसके अलावा अभी तक यह भी कंफर्म नहीं है कि कंपनी एक ही टीवी लॉन्च करेगी या फिर एक साथ कई मॉडल पेश किए जाएंगे। चीन में Redmi ब्रांड के कई टीवी मौजूद हैं जिनमें सबसे प्रीमियम टीवी Redmi Max है जिसकी डिस्प्ले साइज 86 इंच है और रिफ्रेश रेट 120Hz है।
Redmi TV की भारत में लॉन्चिंग 17 मार्च को दोपहर 12 बजे होगी और इवेंट का प्रसारण कंपनी के सोशल मीडिया पेज और साइट पर होगा। Redmi TV का मुकाबला सैमसंग, एलजी, दाइवा, वीयू, थॉमसॉन और शिंको जैसी कंपनियों के टीवी से होगा।
- OnePlus 9 सीरीज की लॉन्चिंग तारीख का हुआ आधिकारिक एलान, मिलेगा अब तक का बेस्ट कैमरा
- itel Vision 1 Pro Review: बिना ब्लॉटवेयर वाला एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन
- प्रेग्नेंसी ट्रैकिंग फीचर के साथ Garmin Lily स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च
- कोरोना वैक्सीन: रजिस्ट्रेशन के दौरान भूलकर भी ना करें ये गलती, होगा बड़ा नुकसान