प्रेग्नेंसी ट्रैकिंग फीचर के साथ Garmin Lily स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 08 Mar 2021 02:18 PM IST
सार

कीमत- 25,990 रुपयेप्रेग्नेंसी, मेंसुरेशन साइकल ट्रैकिंग फीचर से है लैसलोकेशन ट्रैकिंग की भी है सुविधा

विज्ञापन
Garmin Lily Women Smartwatch With Pregnancy Tracking Launched in India
Garmin Lily - फोटो : amarujala

    विस्तार

    महिला दिवस के खास मौके पर प्रीमियम स्मार्टवॉच ब्रांड गार्मिन ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच Garmin Lily को लॉन्च कर दिया है। Garmin Lily में 14mm की स्लेंडर स्ट्रैप है जो कि छोटी कलाईयों के लिए परफेक्ट है। इसके अलावा Garmin Lily स्मार्टवॉच में प्रेग्रेंसी ट्रैकिंग, मेंसुरेशन साइकल ट्रैकिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस स्मार्टवॉच में एक खास फीचर LiveTrack दिया गया है जिसकी मदद से आपके दोस्त और परिवार के सदस्य आपकी लोकेशन को ट्रैक कर सकेंगे।

    Garmin Lily की कीमत

    Garmin Lily को भारत में दो वेरियंट में लॉन्च किया गया है जिनमें एक क्लासिक वेरियंट है जिसके साथ इटालियन लेदर और स्टेनलेस स्टील बेजल है। वहीं दूसरा वेरियंट Garmin Lily Sport है जिसके साथ सिलिकॉन बैंड और एल्यूमीनियम बेजल है। Garmin Lily Classic की कीमत 25,990 रुपये और Garmin Lily Sport की कीमत 20,990 रुपये है। दोनों मॉडल को अमेजन, फ्लिपकार्ट, टाटा क्लिक, मिंत्रा और पेटीएम जैसे स्टोर से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इसी बिक्री ऑफलाइन स्टोर से भी हो रही है।

    विज्ञापन

    Garmin Lily की स्पेसिफिकेशन

    Garmin Lily स्मार्टवॉच में 1 इंच की TFT LCD ग्रेस्केल डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 240x201 पिक्सल है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। वॉच की बॉडी फाइबर रेनफोर्स्ड पॉलिमर की बनी है और वॉच का वजन 24 ग्राम है। इसकी बैटरी को लेकर पांच दिनों के बैकअप का दावा है। इस वॉच में ऑक्सीजन स्लीप ट्रैकिंग फीचर है। इसके अलावा वॉटर और डस्टप्रूफ के लिए इसे 5ATM की रेटिंग मिली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स की बात करें इसमें हर्ट रेट मॉनिटर, स्लीप ट्रैकर, रेस्टिंग हर्ट रेट मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर, स्ट्रेस ट्रैकिंग और प्रेग्नेंसी ट्रैकिंग जैसे फीचर्स हैं। प्रेग्नेंसी ट्रैकिंग फीचर, बेबी मूवमेंट, ब्लड ग्लूकोज के बारे में जानकारी देगा और एक्सरसाइज के लिए सुझाव देगा। इसके अलावा इस स्मार्टवॉच पर फोन पर आने वाले सभी फीचर्स मिलेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें