Redmi ने भारत में लॉन्च किए दो नए वायरलेस ईयरफोन, शुरुआती कीमत 999 रुपये

रेडमी इंडिया ने भारत में अपने ऑडियो पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए दो नए प्रोडक्ट पेश किए हैं जिनमें Redmi SonicBass वायरलेस ईयरफोन और Redmi Earbuds 2C शामिल हैं। कंपनी का दावा है इन दोनों ऑडियो प्रोडक्ट के साथ शानदार ऑडियो क्वालिटी मिलेगी।
Redmi SonicBass ईयरफोन की स्पेसिफिकेशन
सबसे पहले आपको बता दें कि Redmi SonicBass एक वायरलेस इन-ईयर ईयरफोन है। दूसरे शब्दों में कहें तो यह एक नेकबैंड है जिसकी बॉडी एंटी स्लिप और फ्लेक्सिबल मैटेरियल से बनी है। इसमें कई सारे बटन भी दिए गए हैं। इस नेकबैंड का वजन महज 21.2g ग्राम है। इसके अलावा इसमें एंटी वैक्स सिलिकॉन ईयर टिप्स दिए गए हैं जिनके साथ मैग्नेटिक ईयरबड्स हैं। इस नेकबैंड में आपको एक्स्ट्रा बास मिलेगा और इसमें बेहतर ऑडियो के लिए 9.2mm ड्राइव का इस्तेमाल किया गया है।

इसकी बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी ने 12 घंटे के म्यूजिक प्लेबैक का दावा किया है। वाटर और डस्टप्रूफ के लिए इसे IPX4 रेटिंग मिली है। इसमें डुअल पेयरिंग की भी सुविधा है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 और डुअल माइक है। इसकी कीमत 1,299 रुपये है लेकिन फेस्टिव ऑफर के तहत इसे 999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस नेकबैंड की बिक्री फ्लिपकार्ट, mi.com, एमआई होम, एमआई स्टोर्स और रिटेल स्टोर से शुरू हो गई है।
Redmi Earbuds 2C की स्पेसिफिकेशन
Redmi Earbuds 2C की डिजाइन कॉम्पैक्ट है। साथ ही कंपनी का दावा है कि लंबे समय तक इस्तेमाल करने के बाद भी कोई दिक्कत नहीं होगी। यह ईयरबड्स मैटे ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। खास बात यह है कि एक बार पेयरिंग के बाद आप सिंगल बड्स को भी इस्तेमाल कर सकेंगे। इसमें कॉलिंग और म्यूजिक प्ले/पॉज के लिए टच कंट्रोल भी दिया गया है।
इसके अलावा इसमें वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट है। चार्जिंग केस के साथ इसकी बैटरी को लेकर 12 घंटे का दावा है। Redmi Earbuds 2C के साथ भी IPX4 की रेटिंग मिलती है। इसकी बिक्री भी 1,299 रुपये के साथ इसकी बिक्री शुरू हो गई है, हालांकि यह कीमत ऑफर वाली है। इस बड्स की वास्तविक कीमत 1,499 रुपये है।
- Realme Narzo 20A Sale: 9,499 रुपये में 64GB स्टोरेज वाले इस फोन की सेल आज, ये हैं फीचर्स
- एंटीवायरस के गुरु कहे जाने वाले John McAfee को पुलिस ने किया गिरफ्तार, टैक्स चोरी का है आरोप
- Boult ने भारत में एलईडी लाइट के साथ पेश किया नया ईयरबड्स Zigbuds
- 17 अक्तूबर से शुरू होगी अमेजन द ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल, जानें इस बार क्या है खास