Redmi Smart TV तीन स्क्रीन साइज के साथ हुआ लॉन्च, बेहतर साउंड के लिए मिलेगा डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 26 May 2020 05:54 PM IST
सार

रेडमी स्मार्ट टीवी तीन स्क्रीन साइज वेरिएंट में हुआ लॉन्चशुरुआती कीमत चीनी युआन 1,999 (करीब 21,200 रुपये)10 जून को है पहली सेल

Redmi Smart TV X Series launched in china with three screen size know price and specifications
Redmi Smart TV - फोटो : anubhabYT-twitter

    विस्तार

    शाओमी ने अपने स्मार्ट टीवी सेगमेंट का विस्तार करते हुए लेटेस्ट रेडमी स्मार्ट टीवी एक्स सीरीज (Redmi Smart TV X) को चीन में लॉन्च किया है। रेडमी स्मार्ट टीवी सीरीज तीन स्क्रीन साइज वेरिएंट में मिलेगी, जिसमें 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच शामिल है। वहीं, इस सीरीज का सीधा मुकाबला सोनी, सैमसंग और वीडियोकॉन जैसी कंपनियों के साथ होगा। तो आइए जानते हैं रेडमी स्मार्ट टीवी एक्स सीरीज की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    रेडमी स्मार्ट टीवी एक्स सीरीज की कीमत

    शाओमी ने इस स्मार्ट टीवी के 50 इंच वाले वेरिएंट की कीमत चीनी युआन 1,999 (करीब 21,200 रुपये), 55 इंच वाले वेरिएंट की कीमत चीनी युआन 2,299 (करीब 24,400 रुपये) और 65 इंच वाले वेरिएंट की कीमत चीनी युआन 3,299 (करीब 35,000 रुपये) रखी है। वहीं, इस स्मार्ट टीवी की बिक्री 10 जून से शुरू होगी। हालांकि, यह स्मार्ट टीवी सीरीज भारत में कब लॉन्च होगी इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

    रेडमी स्मार्ट टीवी एक्स सीरीज की स्पेसिफिकेशन

    कंपनी ने रेडमी स्मार्ट टीवी एक्स सीरीज के तीनों वेरिएंट में फुल एचडी डिस्प्ले दिया है, जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 97 फीसदी है। इसके साथ ही तीनों वेरिएंट में वॉयस-रिकॉग्नाइजेशन तकनीक का सपोर्ट दिया गया है, जिसके जरिए यूजर्स बिना रिमोट के इस्तेमाल किए ही बोलकर चैनल बदल सकेंगे। इस स्मार्ट टीवी के ऑडियो सिस्टम की बात करें तो यूजर्स को इसमें चार 12.5 वॉट के स्पीकर्स, डल्बी ऑडियो और डीटीएस-एचडी तकनीक मिली है, जो शानदार साउंड प्रोड्यूस करती हैं।

    रेडमी स्मार्ट टीवी एक्स सीरीज के अन्य फीचर्स

    रेडमी की लेटेस्ट स्मार्ट टीवी एक्स सीरीज के तीनों वेरिएंट में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वाड-कोर चिपसेट के साथ-साथ दो Cortex-A73 CPU, 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज, Mali-G51 GPU और दो Cortex-A53 CPU दिए हैं। वहीं, इस सीरीज के स्मार्ट टीवी में NTSC कलर Gamut दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें