बड़ी डिस्प्ले और किफायती कीमत में लॉन्च हुआ Redmi Pad SE टैबलेट, चार स्पीकर भी मिलेंगे

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 16 Aug 2023 02:41 PM IST
सार

Redmi Pad SE को 11 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले से लैस किया गया है। टैब में 6 नेनोमीटर वाला ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 मोबाइल प्रोसेसर और AdrenoTM जीपीयू का सपोर्ट मिलता है।

विज्ञापन
Redmi Pad SE Launched With 11 Inch Display and Snapdragon 680 SoC know Price and Specifications
Redmi Pad SE - फोटो : Redmi

    विस्तार

    रेडमी ने अपने नए किफायती टैबलेट Redmi Pad SE को लॉन्च कर दिया है। नए टैब को एल्युमिनियम डिजाइन और 8,000 एमएएच बैटरी से लैस किया गया है। टैब में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। रेडमी का नया टैब एंड्रॉयड 13 के साथ आता है और इसमें डॉल्बी एटमॉस के साथ क्वाड स्पीकर का सपोर्ट मिलता है। चलिए जानते हैं Redmi Pad SE की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    रेडमी पैड सीई को फिलहाल यूरोपीय मार्केट में पेश किया गया है। टैब दो रैम ऑप्शन में आता है। टैब के 6 जीबी के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत EUR 199 (करीब 18,000 रुपये) और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत EUR 249 (करीब 22,500 रुपये) है। रेडमी पैड सीई तीन कलर ऑप्शन ग्रेफाइट ग्रे, लैवेंडर पर्पल और मिंट ग्रीन कलर में आता है। कंपनी ने अब तक इसकी भारत में लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

    विज्ञापन

    नए टैब को 11 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले से लैस किया गया है। डिस्प्ले के साथ (1900X1200 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। टैब में 6 नैनोमीटर वाला ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 मोबाइल प्रोसेसर और AdrenoTM जीपीयू का सपोर्ट मिलता है। टैब के साथ 8 जीबी तक एलपीडीडीआर 4 एक्स रैम टाइप और 128 जीबी तक ईएमएमसी 5.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। टैब के साथ स्टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। Redmi Pad SE एंड्रॉयड 13 आधारित एमआईयूआई पैड 14 पर चलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें