Redmi Note 9 Pro Review: क्या खरीदने लायक है यह फोन या Max के बारे में सोचना चाहिए

प्रदीप पाण्डेय
Tue, 07 Apr 2020 08:37 PM IST
सार

रेडमी नोट 9 का कैमरा बेस्ट तो नहीं ठीक-ठाक हैफास्ट चार्जिंग की है कमीडिस्प्ले है शानदार

विज्ञापन
Redmi Note 9 Pro Review: New price and specifications, camera sample
Redmi Note 9 Pro Review - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    शाओमी ने हाल ही में भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन Redmi Note 9 pro और Redmi Note 9 pro Max को लॉन्च किए हैं। रेडमी नोट 9 सीरीज के दोनों फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जिसे साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट भी कहा जा रहा है। रेडमी नोट 9 प्रो की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये हो गई है जो कि पहले 12,999 रुपये थी। ऐसे में इस फोन का मुकाबला सैमसंग के गैलेक्सी एम31 और रियलमी के 6 सीरीज के फोन के साथ है। रेडमी नोट 9 प्रो को हमने रिव्यू के लिए कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए जानते हैं कैसा यह फोन...

    Redmi Note 9 Pro Review: स्पेसिफिकेशन और कीमत

    Redmi Note 9 Pro Review
    Redmi Note 9 Pro Review - फोटो : amar ujala

    फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। Redmi Note 9 pro में चार रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और चौथा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी है। फोन में स्क्रीन मिररिंग (कास्ट), स्क्रीन रिकॉर्डिंग और स्क्रीनशॉट बटन जैसे कई अच्छे फीचर्स हैं। फोन में टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट है। इसमें 5020एमएच की बैटरी दी गई है जिसे चार्ज करने के लिए 18 वॉट का फास्ट चार्जर फोन के साथ बॉक्स में मिलता है।

    विज्ञापन
    Redmi Note 9 Pro Review: क्या खरीदने लायक है यह फोन या Max के बारे में सोचना चाहिए

    कनेक्टिविटी के लिए ट्रिपल कार्ड स्लॉट है यानी एक बार में आप दो सिम कार्ड के साथ एक मेमोरी कार्ड भी इस्तेमाल कर सकेंगे। फोन में जीपीएस के अलावा भारतीय नेविगेशन सिस्टम नाविक का भी सपोर्ट है। फोन के साथ बॉक्स में बैक कवर भी मिलेगा। यह फोन 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा जिनकी कीमतें क्रमशः 12,999 रुपये और 15,999 रुपये हैं, हालांकि 1 अप्रैल 2020 से जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद इस फोन की कीमतें क्रमशः 13,999 रुपये और 16,999 रुपये हो गई हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Redmi Note 9 Pro Review: डिजाइन और डिस्प्ले

    Redmi Note 9 Pro Review
    Redmi Note 9 Pro Review - फोटो : amar ujala

    चार्जिंग पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और हेडफोन जैक को नीचे की ओर, सिम कार्ड को लेफ्ट में और वॉल्युम के साथ पावर बटन को राइट में जगह मिली है। फिंगरप्रिंट पावर बटन में ही दिया गया है जिसका परफॉर्मेंस भी अच्छा है। सैमसंग ने सबसे पहले अपने फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया था लेकिन उसके मुकाबले रेडमी नोट 9 प्रो का फिंगरप्रिंट काफी तेज है। बैक पैनल पर चार कैमरे हैं जिनके साथ फ्लैश लाइट भी है। रेडमी नोट 9 प्रो की डिजाइन अच्छी और प्रीमियम है, हालांकि फोन की साइज बड़ी है लेकिन हाथ में लेने में परेशानी नहीं होती है।

    Redmi Note 9 Pro Review: क्या खरीदने लायक है यह फोन या Max के बारे में सोचना चाहिए

    कुल मिलाकर कहें तो बड़ी डिस्प्ले होने के बावजूद भी फोन की साइज कॉम्पैक्ट है। डिस्प्ले की बात करें तो कलर्स अच्छे हैं। फोटो, वीडियो और गेमिंग के दौरान वास्तविक कलर नजर आते हैं लेकिन ऑटो ब्राइटनेस कमजोर है। कई बार ब्राइटनेस इतना कम हो जाता है तो ऑटो मोड में होने के बाद ही मैनुअल तरीके से ब्राइटनेस बढ़ानी पड़ती है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है लेकिन एप स्विचिंग और हेवी गेमिंग में कोई परेशानी नहीं होती है। लैगिंग की कोई समस्या नहीं है। एमएक्स प्लेयर जैसे कई सपोर्ट फुल स्क्रीन को सपोर्ट नहीं करते हैं। वाटरड्रॉप नॉच परेशान नहीं करता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें