Redmi Note 12 Pro 5G: 12GB रैम और ज्यादा स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ नया वेरियंट, जानें कीमत और फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 10 Aug 2023 08:18 PM IST
सार

Redmi Note 12 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच की बैटरी मिलती है। फोन को अब 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है।

Redmi Note 12 Pro 5G New Configuration Variant Launched in India know Price and Specifications
Redmi Note 12 Pro 5G - फोटो : Redmi

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी ने अपने Redmi Note 12 Pro 5G के नए स्टोरेज वेरियंट को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को इसी साल जून में पेश किया गया है। फोन को अब 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है। इससे पहले फोन दो अन्य स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच की बैटरी मिलती है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    रेडमी नोट 12 प्रो 5जी को फ्रॉस्टेड ब्लू, स्टारडस्ट पर्पल और ओनिक्स ब्लैक शेड्स में पेश किया गया है। 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले रेडमी नोट 12 प्रो 5जी की कीमत 28,999 रुपये है। यह फ्लिपकार्ट और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से भी बिक्री के लिए उपलब्ध है। स्मार्टफोन के पहले लॉन्च किए गए 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये, 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है।

    रेडमी नोट 12 प्रो 5जी को इस साल जून में Redmi Note 12 5G और Redmi Note 12 Pro+ 5G के साथ लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन MIUI 13 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। फोन में 6.67 इंच के फुल-एचडी एमोलेड डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में डिस्प्ले के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन भी है। स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 प्रोसेसर और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी तक स्टोरेज से लैस है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें