108 मेगापिक्सल कैमरे और 120Hz डिस्प्ले के साथ Redmi Note 12 Pro 4G हुआ लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 03 Apr 2023 03:35 PM IST
सार

Redmi Note 12 Pro 4G में स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर के साथ एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के साथ डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी विजन का सपोर्ट है।

विज्ञापन
Redmi Note 12 Pro 4G launched With Snapdragon 732G SoC price and Specifications
Redmi Note 12 Pro 5G - फोटो : Xiaomi

    विस्तार

    Redmi Note 12 Pro 4G को कंपनी ने इंडोनेशिया में लॉन्च कर दिया है। इस फोन के साथ ही कंपनी ने Redmi Note 12 और Redmi Note 12 Pro 5G को भी पेश किया है। Redmi Note 12 Pro 4G में स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर के साथ एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के साथ डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी विजन का सपोर्ट है। बता दें कि ये तीनों फोन भारत में पहले लॉन्च हो चुके हैं।Redmi Note 12 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन

    Redmi Note 12 Pro 5G में एंड्रॉयड 12 के साथ MIUI 13 है। इसके अलावा इसमें 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और ब्राइटनेस 1200 निट्स है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटक्शन है। इसमें स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर है, जबकि भारत में इसे मीडियाटेक Dimensity 1080 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। फोन में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।

    विज्ञापन

    Redmi Note 12 Pro 5G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का Sony IMX766 कैमरा है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। फोन के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 67W की फास्ट चार्जिंग है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें