Realme GT Neo 5 SE: 100 वॉट की चार्जिंग और जबरदस्त कूलिंग चैंबर के साथ हुआ लॉन्च
Realme GT Neo 5 SE में 1.5K रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। फोन के साथ ट्रिपल रियर कैमरा है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है। Realme GT Neo 5 SEमें 4,500mm का स्क्वॉयर 3D टेंपर्ड वेपर चैंबर (VC) कूलिंग एरिया है।

विस्तार
रियलमी ने अपने नए फोन Realme GT Neo 5 SE को चीन में लॉन्च कर दिया है। Realme GT Neo 5 SE को 16 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 7+ Gen 2 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। Realme GT Neo 5 SE में 1.5K रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। फोन के साथ ट्रिपल रियर कैमरा है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है। Realme GT Neo 5 SEमें 4,500mm का स्क्वॉयर 3D टेंपर्ड वेपर चैंबर (VC) कूलिंग एरिया है। Realme GT Neo 5 SE 100W की फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।
Realme GT Neo 5 SE के 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,999 चीनी युआन यानी करीब 24,000 रुपये है। वहीं 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,199 चीनी युआन यानी करीब 26,200 रुपये है। वहीं 16 जीबी रैम के साथ 1TB मॉडल की कीमत 2,599 चीनी युआन यानी करीब 31,000 रुपये रखी गई है।
Realme GT Neo 5 SE में एंड्रॉयड 13 के साथ Realme UI 4.0 है। फोन में 6.74 इंच की 1.5K रिजॉल्यूशन पिक्सल वाली डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1400 निट्स है और कलर गेमट DCI-P3 का सपोर्ट है। फोन में स्नैपड्रैगन 7+ Gen 2 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Adreno GPU 725, 16 जीबी रैम और GT mode 4.0 मिलता है जो कि गेमिंग परफॉरमेंस को बढ़ा देगा। फोन में 1 टीबी तक की स्टोरेज है।