Redmi Note 12 5G सीरीज की भारत में पहली सेल आज, मिलेगा 200 मेगापिक्सल का कैमरा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 11 Jan 2023 12:14 PM IST
सार

पिछले सप्ताह ही Redmi Note 12 5G, Redmi Note 12 Pro 5G और Redmi Note 12 Pro+ 5G को भारत में लॉन्च किया गया है। Redmi Note 12 5G सीरीज के सभी फोन के साथ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है।

विज्ञापन
Redmi Note 12 5G Series Goes on Sale for First Time in India Price Specifications
Redmi Note 12 Pro 5G - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Redmi Note 12 5G सीरीज की आज यानी 11 जनवरी को भारत में पहली सेल है। इस सीरीज के तहत पिछले सप्ताह ही Redmi Note 12 5G, Redmi Note 12 Pro 5G और Redmi Note 12 Pro+ 5G को भारत में लॉन्च किया गया है। Redmi Note 12 5G सीरीज के सभी फोन के साथ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा Redmi Note 12 5G में जहां स्नैपड्रैगन 4 Gen 1 प्रोसेसर है, जबकि Redmi Note 12 Pro+ 5G और Redmi Note 12 Pro 5G में मीडियाटेक Dimensity 1080 प्रोसेसर है। Redmi Note 12 Pro+ 5G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 200 मेगापिक्सल का Samsung HPX सेंसर है।

    Redmi Note 12 5G के 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये है, वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये है। फोन को फ्रोस्टेट ग्रीन, मैटे ब्लैक और Mystique ब्लू कलर में खरीदने का मौका मिलेगा।

    विज्ञापन

    Redmi Note 12 Pro के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये, 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज की कीमत 26,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 27,999 रुपये है। बैंक ऑफर के साथ फोन की शुरुआती कीमत 20,999 रुपये हो जाएगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Redmi Note 12 Pro+ के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 32,999 रुपये है। ऑफर के साथ दोनों मॉडल को क्रमशः 25,999 और 28,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा।

    सभी फोन की बिक्री आज फ्लिपकार्ट, अमेजन और ऑफलाइन स्टोर से होगी। ICICI बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 1,500 रुपये की छूट मिलेगी। वहीं Redmi Note 12 Pro 5G और Redmi Note 12 Pro+ 5G के साथ 3,000 रुपये की छूट और 4,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। Redmi Note 12 5G के साथ HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 1,000 रुपये की छूट मिलेगी।

    Redmi Note 12, Redmi Note 12 pro, Redmi Note 12 pro plus की स्पेसिफिकेशन

    Redmi Note 12 Pro 5G
    Redmi Note 12 Pro 5G - फोटो : सोशल मीडिया

    Redmi Note 12 5G में एंड्रॉयड 12 के साथ MIUI 13 है। इसके अलावा इसमें 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और ब्राइटनेस 1200 निट्स है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटक्शन है। इसमें स्नैपड्रैगन 4 Gen 1 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम, ग्राफिक्स के लिए Adreno 619 GPU और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। Redmi Note 12 5G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का कैमरा है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। फोन के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें