कंफर्म: 120W की चार्जिंग के साथ लॉन्च होगी Redmi Note 11 Pro मॉडल
रेडमी नोट 11 सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं जिनमें Redmi Note 11, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ शामिल हैं।

विस्तार
रेडमी नोट 11 सीरीज की लॉन्चिंग 28 अक्तूबर को चीन में होने वाली है। Redmi Note 11 के साथ Redmi Watch 2 को भी पेश किया जाएगा। रेडमी नोट 11 सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं जिनमें Redmi Note 11, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ शामिल हैं। इस सीरीज को लेकर पहले भी खबरें सामने आई हैं और कंपनी ने आधिकारिक तौर पर फोन के साथ मिलने वाली फास्ट चार्जिंग को लेकर कंफर्म कर दिया है।
रेडमी नोट 11 सीरीज के प्रो मॉडल यानी Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ को 120 वॉट की चार्जिंग के साथ लॉन्च किया जाएगा। Redmi Note 11 Pro को 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में पेश किया जाएगा। फोन में NFC, ब्लूटूथ v5.2 के साथ Wi-Fi 6 का सपोर्ट मिलेगा और 3.5एमएम का हेडफोन जैक भी मिलेगा। फोन के साथ जेबीएल का स्पीकर मिलेगा।
पिछले सप्ताह ही रेडमी नोट 11 सीरीज की कीमत लीक हुई थी जिसके मुताबिक Redmi Note 11 की शुरुआती कीमत 1,199 चीनी युआन यानी करीब 14,000 रुपये होगी, वहीं Redmi Note 11 Pro की शुरुआती कीमत 1,599 चीनी युआन यानी करीब 18,700 रुपये और Redmi Note 11 Pro+ की शुरुआती कीमत 2,199 चीनी युआन यानी करीब 25,700 रुपये होगी।
Redmi Note 11 में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। फोन में Dimensity 810 प्रोसेसर, 8 जीबी तक LPDDR4x रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिल सकती है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी।
- Jio Airtel VI Plan: जल्द महंगे हो सकते हैं जियो, एयरटेल और vi के प्लान, महंगाई की एक और मार के लिए रहें तैयार
- काम की बात: मोबाइल के टेक्स्ट मैसेज को कैसे करें दूसरे फोन में ट्रांसफर? जान लें आसान तरीका
- जरूरी बात: आज से इन स्मार्टफोन में नहीं चलेगा WhatsApp, सैमसंग-एप्पल भी लिस्ट में शामिल, देखें पूरी सूची
- काम की बात: बिना एंटीवायरस अपने कंप्यूटर या लैपटॉप से ऐसे हटाएं वायरस, जान लें आसान तरीका