कंफर्म! 13 मई को भारत में लॉन्च होगा Redmi Note 10S, जानें फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 03 May 2021 01:25 PM IST
सार

Redmi Note 10S का रिटेल बॉक्स भी शेयर किया है जिससे फोन के कुछ फीचर्स के बारे में भी जानकारी मिल रही है।

विज्ञापन
Redmi Note 10S Launch in India on 13 may Expected Price AND Specifications
Redmi Note 10S - फोटो : https://twitter.com/manukumarjain

    विस्तार

    शाओमी ने आखिरकार रेडमी नोट 10 सीरीज के नए स्मार्टफोन Redmi Note 10S की भारत में लॉन्चिंग का एलान कर दिया है, हालांकि कंपनी ने पहले ही टीजर जारी किया था और अब लॉन्चिंग तारीख को लेकर भी पुष्टि कर दी है। Redmi Note 10S की भारत में लॉन्चिंग 13 मई को दोपहर 12 बजे होने वाली है। लॉन्चिंग इवेंट को कंपनी के यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया हैंडल पर देखा जा सकेगा।

    इससे पहले Redmi Note 10S का टीजर भी जारी किया गया था। कंपनी ने Redmi Note 10S का रिटेल बॉक्स भी शेयर किया है जिससे फोन के कुछ फीचर्स के बारे में भी जानकारी मिल रही है। बता दें कि इस फोन को पिछले महीने ग्लोबली लॉन्च किया गया है।

    विज्ञापन

    शाओमी ने अभी तक रेडमी नोट 10 सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिए हैं जिनमें Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max शामिल हैं और अब चौथे मॉडल के रूप में Redmi Note 10S की एंट्री होने जा रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने ट्वीट करके Redmi Note 10S की लॉन्चिंग के बारे में जानकारी दी है। इससे पहले जारी टीजर के मुताबिक अपकमिंग Redmi Note 10S में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।

    इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12.5 मिलेगा। Redmi Note 10S तीन कलर वेरियंट में मिलेगा जिनमें ब्लू, डार्क ग्रे और व्हाइट शामिल हैं। कहा जा रहा है कि यह फोन खासतौर पर गेमर्स के लिए लॉन्च हो रहा है।

    Redmi Note 10S में हाई रिजॉल्यूशन ऑडियो मिलेगा। इसके अलावा इसमें सुपर डिस्प्ले मिलेगी। जहां तक कीमत का सवाल है तो Redmi Note 10S की कीमत 12-13 हजार रुपये की रेंज में होगी। फोन को तीन वेरियंट में पेश किया जाएगा जिनमें 6GB + 64GB, 6GB + 128GB और 8GB + 128GB शामिल हैं।

    Redmi Note 10S के ग्लोबल वेरियंट के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर और 5000mAh की बड़ी बैटरी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें