Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max का नया वेरियंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 01 Sep 2021 10:05 AM IST
सार

रेडमी इंडिया ने Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max को एक नए कलर वेरियंट डार्क नेबूला में भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। रेडमी नोट 10 प्रो और रेडमी नोट 10 प्रो मैक्स दोनों फोन को इसी साल मार्च में तीन कलर वेरियंट वेरियंट में लॉन्च किया गया था।

Redmi Note 10 Pro and Redmi Note 10 Pro Max Get New Dark Nebula Colour Option in India
Redmi Note 10 Pro, Redmi Note 10 Pro Max - फोटो : amarujala

    विस्तार

    रेडमी इंडिया ने Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max को एक नए कलर वेरियंट डार्क नेबूला में भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। रेडमी नोट 10 प्रो और रेडमी नोट 10 प्रो मैक्स दोनों फोन को इसी साल मार्च में तीन कलर वेरियंट वेरियंट में लॉन्च किया गया था। बता दें कि हाल ही में Redmi Note 10S को कॉस्मिक पर्पल कलर में लॉन्च किया गया है।

    Redmi Note 10 Pro, Redmi Note 10 Pro Max डार्क नेबूला की कीमत

    Redmi Note 10 Pro के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी वेरियंट की कीमत 17,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये है। वहीं Redmi Note 10 Pro Max के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये है। दोनों फोन को डार्क नाइट, ग्लेशिल ब्लू, विंटेज ब्रोंज और डार्क नेबूला कलर में खरीदा जा सकता है।

    Redmi Note 10 Pro की स्पेसिफिकेशन

    रेडमी नोट 10 प्रो
    रेडमी नोट 10 प्रो - फोटो : amarujala

    Redmi Note 10 Pro में भी एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12 दिया गया है। इसके अलावा फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसके सा HDR-10 का भी सपोर्ट है। इसके अलावा इसकी ब्राइटनेस 1200 निट्स है और डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। फोन में स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Adreno 618 GPU, 8 जीबी तक LPDDR4x रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।

    Redmi Note 10 Pro का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो इसमें भी चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है जो कि सैमसंग ISOCELL GW3 सेंसर है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए इस फोन में भी 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    Redmi Note 10 Pro की बैटरी

    कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, (IR), USB टाइप सी और 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन में 5020mAh की बैटरी है जो कि 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह चार्जर बॉक्स में ही मिलेगा। फोन में हाई रिजॉल्यूशन स्पीकर है और इसका वजन 192 ग्राम है।

    Redmi Note 10 Pro Max की स्पेसिफिकेशन

    Redmi Note 10 Pro Max
    Redmi Note 10 Pro Max - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Redmi Note 10 Pro Max में भी एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12 दिया गया है। इसके अलावा फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसके सा HDR-10 का भी सपोर्ट है। इसके अलावा इसकी ब्राइटनेस 1200 निट्स है और डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। फोन में स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Adreno 618 GPU, 8 जीबी तक LPDDR4x रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।

    Redmi Note 10 Pro Max का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो इसमें भी चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 108 मेगापिक्सल का सैमसंग HM2 सेंसर है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए इस फोन में भी 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ नाइट मोड 2.0, VLOG मोड, मैजिक क्लोन मोड, लॉन्ग एक्सपोजर, वीडियो प्रो मोड और डुअल वीडियो मोड मिलेगा।

    Redmi Note 10 Pro Max की बैटरी

    कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, (IR), USB टाइप सी और 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन में 5020mAh की बैटरी है जो कि 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह चार्जर बॉक्स में ही मिलेगा। फोन में हाई रिजॉल्यूशन स्पीकर है और इसका वजन 192 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें