Xiaomi ने लॉन्च किया अब तक का सबसे महंगा स्मार्टफोन, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 17 Jul 2019 04:17 PM IST
Redmi K20 Pro Signature Edition launched in India at Rs 4,80,000, Know specifications
Redmi K20 Pro Signature Edition - फोटो : SOCIAL MEDIA

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने के सीरीज के तहत भारत में दो स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जिनमें Redmi K20 और Redmi K20 Pro शामिल हैं। इन दोनों फोन की खासियतों की बात करें, तो इनमें दमदार प्रोसेसर के साथ पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं कंपनी ने Redmi K20 Pro का खास सिग्नेचर एडिशन भी भारतीय बाजार में उतारा है, जिसकी कीमत 4,80,000 रुपये है। रेडमी के20 प्रो के सिग्रेचर एडिशन की सिर्फ 20 यूनिट ही बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी। इसकी खासियत यह है कि इसकी बॉडी को सोने और हीरे से तैयार किया गया है।

    Xiaomi ने लॉन्च किया अब तक का सबसे महंगा स्मार्टफोन, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    Redmi K20 Pro का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो इस फोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX586 सेंसर वाला, दूसरा 13 मेगापिक्सल का और तीसरा 8 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का पॉप अप कैमरा दिया गया है।

    Redmi K20 Pro की बैटरी और कनेक्टिविटी

    Redmi K20 Pro में 4,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 27W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। चार्जिंग के लिए फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा। इसके अलावा फोन में 3.5 एमएम का हेडफोन जैक, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5, एनएफसी जैसे फीचर्स मिलेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें