Redmi ने एक साथ लॉन्च किए दो सस्ते फोन, मिलेगी 5000mAh बैटरी और HD+ डिस्प्ले, जानें अन्य फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 26 Mar 2023 11:53 AM IST
सार

Redmi A2 और Redmi A2+ के साथ MediaTek Helio G36 प्रोसेसर और 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। दोनों फोन के साथ 10W फास्ट चार्जिंग और डुअल सिम का सपोर्ट मिलता है।

विज्ञापन
Redmi A2 and Redmi A2+ Launched With 5000mAh Battery and MediaTek Helio G36 SoC price Specifications
Redmi A2 और Redmi A2+ - फोटो : Redmi

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी ने अपने दो नए फोन Redmi A2 और Redmi A2+ को लॉन्च कर दिया है। इन दोनों फोन को एंट्री लेवल स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है। फोन के साथ 5000mAh बैटरी पैक की गई है। वहीं फोन के साथ MediaTek Helio G36 प्रोसेसर और 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। दोनों फोन के साथ 10W फास्ट चार्जिंग और डुअल सिम का सपोर्ट मिलता है।

    दोनों स्मार्टफोन को लाइट ब्लू, लाइट ग्रीन और ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। स्मार्टफोन को कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट भी कर दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है। इन दोनों फोन की कीमत 10 हजार से कम होने वाली है। कंपनी ने अब तक फोन को भारत में लॉन्च करने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

    विज्ञापन

    रेडमी के दोनों फोन लगभग एक जैसी स्पेसिफिकेशन के साथ आते हैं। Redmi A2+ के साथ फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। जबकि Redmi A2 के साथ फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं है। दोनों फोन में 6.52 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है, जो 1600 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन में MediaTek Helio G36 प्रोसेसर के साथ 2GB और 3GB रैम का ऑप्शन मिलता है। फोन में 32 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। वहीं फोन में Android 12 (Go Edition) मिलता है। कंपनी इसके साथ 2 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स भी देने वाली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें