Redmi 9i की सेल आज, 10,000 रुपये से कम में 128GB की स्टोरेज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Thu, 01 Oct 2020 09:58 AM IST
विज्ञापन
Redmi 9i Sale Today in India at 12 Noon via Flipkart and Mi.com Price or Specifications
Redmi 9i - फोटो : AMAR UJALA

    रेडमी के नए बजट स्मार्टफोन Redmi 9i की फ्लैश सेल आज यानी 1 अक्तूबर को फिर से होने वाली है। Redmi 9i को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और Mi.com से खरीदा जा सकता है। बता दें कि Redmi 9i को 15 सितंबर को भारत में लॉन्च किया गया है।

    रेडमी 9 सीरीज के तहत लॉन्च होने वाला यह चौथा स्मार्टफोन है। इससे पहले कंपनी ने Redmi 9, Redmi 9A और Redmi 9 Prime भारतीय बाजार में उतारे हैं। Redmi 9i एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है जिसमें बड़ी बैटरी के साथ सिंगल रियर कैमरा और ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है।Redmi 9i की भारत में कीमत-Redmi 9i की भारत में शुरुआती कीमत 8,299 रुपये है यानी इस कीमत में आपको 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। वहीं 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,299 रुपये है। Redmi 9i मिडनाइट ब्लैक, सी ब्लू और नेचर ग्रीन कलर वेरियंट में मिलेगा।ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy m01 and m11: सस्ते हुए सैमसंग के ये दो स्मार्टफोन, अब शुरुआती कीमत 7,999 रुपये

    विज्ञापन

    Redmi 9i की स्पेसिफिकेशन- रेडमी के इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 12 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.53 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। फोन में जीबी रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।Redmi 9i का कैमरा- कैमरे की बात करें तो Redmi 9i सिंगल रियर कैमरा सेटअप है जो कि 13 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/2.2 है। सेल्फी के लिए Redmi 9i में आपको 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में VoWiFi, 4G, VoLTE, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस और माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया गया है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो 10वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें