Redmi 9i: भारत में हुआ लॉन्च, 8,299 रुपये है शुरुआती कीमत

शाओमी के ब्रांड रेडमी ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन Redmi 9i लॉन्च कर दिया है। हाल ही के दिनों में रेडमी 9 सीरीज के तहत लॉन्च होने वाला यह चौथा स्मार्टफोन है। इससे पहले कंपनी ने Redmi 9, Redmi 9A और Redmi 9 Prime भारतीय बाजार में उतारे हैं। Redmi 9i एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है जिसमें बड़ी बैटरी के साथ सिंगल रियर कैमरा और ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है।
Redmi 9i की भारत में शुरुआती कीमत 8,299 रुपये है यानी इस कीमत में आपको 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। वहीं 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,299 रुपये है। Redmi 9i मिडनाइट ब्लैक, सी ब्लू और नेचर ग्रीन कलर वेरियंट में मिलेगा। रेडमी 9आई की बिक्री 18 सितंबर को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट, एमआई डॉट कॉम और एमआई होम स्टोर्स से होगी।
रेडमी के इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 12 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.53 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। फोन में जीबी रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।
कैमरे की बात करें तो Redmi 9i सिंगल रियर कैमरा सेटअप है जो कि 13 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/2.2 है। सेल्फी के लिए Redmi 9i में आपको 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में VoWiFi, 4G, VoLTE, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस और माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया गया है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो 10वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
- Tecno Spark Power 2 Air भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगी 6000mAh की बैटरी
- Apple Event 2020 Today: कौन-कौन से प्रोडक्ट होंगे लॉन्च, कैसे देखें इवेंट, जानें सबकुछ
- Poco m2 की भारत में पहली सेल आज, यह है कंपनी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन
- 21 सितंबर को भारत में लॉन्च होंगे Realme Narzo 20 सीरीज के तीन नए स्मार्टफोन, जानें क्या होगा खास