5000mAh की बैटरी और 8,999 रुपये कीमत वाले इस फोन की सेल आज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 21 Sep 2020 10:02 AM IST
विज्ञापन
Redmi 9 Sale in India Today via Amazon Mi.com at 12 Noon price Specifications
Xiaomi Redmi 9 - फोटो : mi.com

    शाओमी इंडिया के बजट स्मार्टफोन Redmi 9 को आज यानी 21 सितंबर को फिर से फ्लैश सेल में खरीदने का मौका है। Redmi 9 शाओमी का एक बजट फोन है जिसमें 5000एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ दमदार ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। Redmi 9 में मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर दिया गया है। फोन को आज अमेजन इंडिया और शाओमी की वेबसाइट से दोपहर 12 बजे खरीदा जा सकता है। Xiaomi Redmi 9 के 4GB/64GB वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। वहीं, इसके 4GB रैम/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है।

    रेडमी 9 में 6.53 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर है। यह फोन 1 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगी। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इस फोन MIUI12 मिलेगा।

    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो रेडमी के इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी सपोर्ट है। फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रेडमी 9 में 5000एमएएच की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी ने 30 घंटे के वीडियो प्लेबैक का दावा किया है। इसके अलावा फोन में 4जी, वाई-फाई, वीओ वाई-फाई, जीपीएस और 3.5एमएम का हेडफोन जैक दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें