128 जीबी स्टोरेज के साथ Redmi 9 भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 10,000 रुपये से भी कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 27 Aug 2020 01:00 PM IST
सार

Redmi 9 के साथ मिलेगी 128 जीबी तक की स्टोरेजशुरुआती कीमत 8,999 रुपये5000एमएएच की बैटरी से है लैस

विज्ञापन
Redmi 9 launched in India with 128GB Storage price and specifications
Redmi 9 - फोटो : REDMIINDIA/TWITTER

    विस्तार

    शाओमी ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Redmi 9 लॉन्च कर दिया है। Redmi 9 में एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन तीन कलर वेरियंट स्काई ब्लू, स्पोर्टी ऑरेंज और कार्बन ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से....

    रेडमी 9 में 6.53 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर है। यह फोन 1 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगी। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इस फोन MIUI12 मिलेगा।

    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो रेडमी के इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी सपोर्ट है। फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें