Redmi 12C की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, 10 हजार रुपये से कम हो सकती है कीमत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 24 Mar 2023 05:46 PM IST
सार

अब कंपनी ने भारतीय बाजार में Redmi 12C की लॉन्चिंग को कंफर्म कर दिया है। Redmi 12C की लॉन्चिंग भारत में 30 मार्च को होने जा रही है। बता दें कि Redmi Note 12 4G की लॉन्चिंग भी भारत में 30 मार्च को ही होने जा रही है।

विज्ञापन
Redmi 12C Set to Launch in India On 30 March alongs withg Redmi Note 12 4G
Redmi 12C - फोटो : Redmi

    विस्तार

    रेडमी ने हाल ही में Note 12 सीरीज के तहत Redmi Note 12 5G, Note 12 Pro 5G, Note 12 Pro+ 5G और Redmi Note 12 4G को लॉन्च किया है। अब कंपनी ने भारतीय बाजार में Redmi 12C की लॉन्चिंग को कंफर्म कर दिया है। Redmi 12C की लॉन्चिंग भारत में 30 मार्च को होने जा रही है। बता दें कि Redmi Note 12 4G की लॉन्चिंग भी भारत में 30 मार्च को ही होने जा रही है।

    Xiaomi इंडिया ने Redmi 12C की लॉन्चिंग की जानकारी ट्वीट करके दी है। Redmi 12C पहले ही चीन और इंडोनेशिया में लॉन्च हो चुका है। Redmi 12C की कीमत 10 हजार रुपये से कम होगी। Redmi 12C को शैडो ब्लै, सी ब्लू, मिंट ग्रीन और लावेंडर कलर में चीन में पेश किया गया है।

    विज्ञापन

    Redmi 12C को चीन में 6.71 इंच की HD+ डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है जिसकी ब्राइटनेस 500 निट्स है। फोन को 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरे और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ पेश किया जा सकता है। Redmi 12C के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 3.5mm का हेडफोन जैक होगा और चार्जिंग के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट मिलेगा। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10W की चार्जिंग मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Redmi 12C को चीन में 699 चीनी युआन यानी करीब 8,400 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। Redmi 12C के साथ हाईब्रिड डुअल सिम सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा फोन में LPDDR4X रैम और eMMC 5.1 मेमोरी है। फोन में बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें