Redmi 12 Series: रेडमी ने 10,999 रुपये में लॉन्च किया 5G स्मार्टफोन, 128GB मिलेगी स्टोरेज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 02 Aug 2023 02:07 PM IST
सार

Redmi 12 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। Redmi 12 5G को पहली बार भारत में पेश किया गया है। इसके अलावा स्नैपड्रैगन Gen 2 प्रोसेसर को भी पहली बार किसी फोन में इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन
Redmi 12 4G and Redmi 12 5G launched in India 18W Fast Charging Price Specifications
Redmi 12 series - फोटो : Redmi

    विस्तार

    Redmi 12 series भारत में लॉन्च हो गई है। इसके तहत Redmi 12 4G और Redmi 12 5G को लॉन्च किया गया है। Redmi 12 4G में जहां मीडियाटेक हीलियो G88 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम है, वहीं Redmi 12 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। Redmi 12 5G को पहली बार भारत में पेश किया गया है। इसके अलावा स्नैपड्रैगन Gen 2 प्रोसेसर को भी पहली बार किसी फोन में इस्तेमाल किया गया है। Redmi 12 5G के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

    Redmi 12 4G के 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये है। इसमें बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी शामिल हैं। Redmi 12 4G को जेड ब्लैक, मूनस्टोन सिल्वर और पास्टल ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी।

    विज्ञापन

    Redmi 12 5G के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,499 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है। ये कीमतें भी बैंक और एक्सचेंज ऑफर को मिलाकर हैं यानी ये प्रभावी कीमतें हैं। फोन की बिक्री 4 अगस्त से अमेजन और रिटेल स्टोर से होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Redmi 12 सीरीज के इन दोनों फोन में 6.79 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है और पीक ब्राइटनेस 450 निट्स है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास है और फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित MIUI 14 है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें