24GB रैम वाले इस फोन की मार्केट में होने वाली है एंट्री, इस दिन हो रहा है लॉन्च, जानें फीचर्स
रेड मैजिक ने अपने आधिकारिक वीबो पेज पर खुलासा किया कि Red Magic 8S Pro 5 जुलाई को रिलीज होगा। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर और 24GB रैम से लैस होगा।

विस्तार
Red Magic 8S Pro के घरेलू मार्केट में 5 जुलाई को लॉन्च होने की पुष्टि हो गई है। फोन के रेड मैजिक 7एस प्रो की जगह लेने की उम्मीद है, जो जुलाई 2022 में जारी किया गया था। पिछला फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर और 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh बैटरी से लैस था। कंपनी ने पिछले साल जनवरी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट और 6,000mAh की बैटरी से लैस रेड मैजिक 8 प्रो भी लॉन्च किया था। अब कंपनी ने आगामी Red Magic 8S Pro की रैम और प्रोसेसर की जानकारी दी है।
फोन में मिलेगी 24GB रैम
रेड मैजिक ने अपने आधिकारिक वीबो पेज पर खुलासा किया कि रेड मैजिक 8एस प्रो 5 जुलाई को रिलीज होगा। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह भी पुष्टि की कि फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 लीडिंग वर्जन प्रोसेसर से लैस होगा। एक अन्य पोस्ट में, कंपनी ने खुलासा किया कि फोन वर्चुअल रैम को शामिल किए बिना, 24GB रैम के साथ आएगा। यानी यह अब तक का सबसे ज्यादा रैम वाला फोन होने वाला है।
एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि ओप्पो, वनप्लस और रियलमी जैसी प्रमुख स्मार्टफोन कंपनियां 24GB LPDDR5X रैम वाले हैंडसेट पर काम कर रही हैं। वनप्लस ऐस 2 प्रो को भी 24 जीबी रैम स्मार्टफोन के साथ जुलाई या अगस्त में लॉन्च करने की संभावना जताई गई है।
Red Magic 8S Pro के स्पेसिफिकेशन
FoneArena की रिपोर्ट के मुताबिक, Red Magic 8S Pro को 1TB UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। रेड मैजिक 8 प्रो पहले से ही 16GB + 1TB विकल्प में पेश किया गया है। उम्मीद है कि फोन में 6.8 इंच का फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले होगा जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और (2400x1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन होगा।
फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 50 मेगापिक्सल सैमसंग जीएन5 सेंसर, अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल सेंसर और मैक्रो कैमरा लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल सेंसर मिल सकता है। उम्मीद है कि फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेंसर मिलेगा। फोन को 80 हजार रुपये से कम कीमत पर पेश किया जा सकता है।
- Chingari App: टिकटॉक जैसे एप चिंगारी पर लगा अश्लील कंटेंट बेचने का आरोप, कंपनी ने कही ये बात
- अलर्ट: इन एंड्रॉयड एप में मिला खतरनाक Anatsa ट्रोजन, कई देशों के 600 से ज्यादा बैंकिंग एप पर निशाना
- Realme Narzo 60 सीरीज की लॉन्च तारीख आई सामने, कम कीमत में मिलेंगे कई महंगे फीचर्स
- खरीदने जा रहे हैं ये टॉप-5 सेलिंग वायरलेस ईयरफोन तो यह खबर जरूर पढ़ें, बाद में हो सकता है पछतावा