लॉन्चिंग से पहले Realme X7 Max 5G के फीचर्स लीक, मिलेगा मीडियाटेक Dimensity 1200 SoC
रियलमी ने इस फोन के लिए Asphalt 9 Legends मोबाइल रेसिंग गेम के साथ साझेदारी की है। इसके अलावा माइक्रोसाइट का यह भी कहना है कि इस फोन के दोनों सिम कार्ड स्लॉट 5जी सपोर्ट वाले होंगे।

विस्तार
रियलमी का नया स्मार्टफोन Realme X7 Max 5G भारत में लॉन्चिंग को तैयार है, हालांकि लॉन्चिंग तारीख के बारे में अभी भी कोई सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है। लॉन्चिंग से पहले हर रोज Realme X7 Max 5G के कोई-ना-कोई फीचर लीक हो रहा है। अब कंपनी ने भी आधिकारिक तौर पर फोन के फीचर्स को लेकर टीजर जारी करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा कंपनी ने फोन की माइक्रोसाइट को भी लाइव कर दिया है।
रियलमी का दावा है कि Realme X7 Max 5G भारत का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसे मीडियाटेक हीलियो 1200 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले इस फोन की लॉन्चिंग कोरोना के बढ़ते मामले के कारण रद्द कर दी गई थी।
Realme ने फोन का AnTuTu बेंचमार्क स्कोर भी शेयर किया है जो कि 700,600 से भी ज्यादा है। रियलमी ने इस फोन के लिए Asphalt 9 Legends मोबाइल रेसिंग गेम के साथ साझेदारी की है। इसके अलावा माइक्रोसाइट का यह भी कहना है कि इस फोन के दोनों सिम कार्ड स्लॉट 5जी सपोर्ट वाले होंगे।
रियलमी इंडिया और यूरोप के सीईओ माधव सेठ ने फोन की एक तस्वीर भी साझा है जिससे पता चलता है कि फोन की डिजाइन काफी हद तक Realme GT Neo जैसी है जिसे इसी साल मार्च में चीन में लॉन्च किया गया था। फोन के बैक पैनल पर रियलमी की पंचलाइन डेयर टू लीप भी दिख रहा है।
Realme X7 Max 5G, Realme GT Neo का री-ब्रांडेड वर्जन होगा जिसमें 6.43 इंच की सैमसंग की सुपर एमोलेड फुल एचडी प्लस डिस्प्ले होगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। फोन में Dimensity 1200 प्रोसेसर मिलेगा जिसके साथ 12 जीबी रैम मिलेगी। Realme X7 Max 5G में 4500mAh की बैटरी मिल सकती है जिसके साथ 65W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा।
- Nubia Z30 Pro स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मात्र 15 मिनट मेंफ फुल चार्ज हो जाएगी बैटरी
- Twitter Verification: अब कोई भी कर सकता है ब्लू टिक के लिए अप्लाई, यह है तरीका
- Twitter Blue : ट्विटर ने 'ब्लू टिक' के लिए खातों का सत्यापन शुरू किया
- Samsung Galaxy F सीरीज का पहला 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिला स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर