7,000 रुपये सस्ता मिल रहा है यह दमदार 5G स्मार्टफोन, इसमें है डुअल सेल्फी कैमरा

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में तेजी से अपनी मजबूती बना रही कंपनी रियलमी ने रियलमी डेज सेल का एलान किया है जो कि 18 दिसंबर से शुरू हो गया है और 25 दिसंबर तक चलेगा। इस सेल में रियलमी ने अपने पहले 5जी स्मार्टफोन Realme X50 Pro 5G पर शानदार ऑफर का एलान किया है। रियलमी के इस फोन को 7,000 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। आइए ऑफर जानते हैं...
Realme X50 Pro 5G के साथ मिलने वाला ऑफर

आपको बता दें कि इस फोन की कीमत 41,999 रुपये है लेकिन इस सेल में ऑफर के तहत इस फोन को फ्लैट 7,000 रुपये की छूट के साथ 34,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। बता दें कि इस फोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मॉडल 44,999 रुपये, 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 39,999 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी वेरियंट को 37,999 रुपये में इसी साल फरवरी में भारत में लॉन्च किया गया है।
Realme X50 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन

Realme X50 Pro 5G में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया गया है जो कि 5जी को भी सपोर्ट करता है। इस फोन में 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसकी रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलेगा।
Realme X50 Pro 5G का कैमरा

इस फोन में चार रियर कैमरे दिए गए हैं जिनमें से मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है। तीसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मिलेगा और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर है। फोन में डुअल सेल्फी कैमरा है जिसमें 32 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के लेंस शामिल हैं। कैमरे के साथ 20x हाइब्रिड जूम मिलेगा। फ्रंट में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा जिनमें 32 और 8 मेगापिक्सल के लेंस शामिल हैं।
फोन में 4200एमएएच की बैटरी मिलेगी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके लिए फोन के साथ 65W का सुपरडार्ट फास्ट चार्जर मिलेगा। इसके अलावा रियमली के इस फोन में इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें टाइप-सी चार्जिंग, 4जी वीओएलटीई और हेडफोन जैक मिलेगा। बता दें कि यह पहला फोन है जिसमें नाविक (NAVIC) नेविगेशन सपोर्ट है। नाविक भारत का अपना सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम है।