Realme X3 सुपर जूम की जानकारी हुई लीक, मिल सकती है 4,200mAh की बैटरी

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 04 May 2020 12:05 PM IST
Realme X3 super zoom features leak may launch with 4,200mAh battery know expected price
realme x3 super zoom - फोटो : realme

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी (Realme) अपने सबसे खास स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसका नाम एक्स 3 सुपर जूम (Realme X3 Super Zoom) है। इस स्मार्टफोन की हाल ही में कई रिपोर्ट्स लीक हुई थी, जिनसे संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली थी। वहीं, अब भारतीय टिप्सटर सुधांशू अंभोर ने ट्वीट कर इस स्मार्टफोन की कुछ फीचर्स की जानकारी साझा की है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक रियलमी एक्स 3 सुपर जूम स्मार्टफोन की लॉन्चिंग तारीख का एलान नहीं किया है।

    टिप्सटर सुधांशू अंभोर ने ट्वीट करते हुए कहा है कि यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 30 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 4,200 एमएएच की बैटरी मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर भी दिया जा सकता है। साथ ही कंपनी इस स्मार्टफोन में 6.57 इंच का एमोलेड डिस्प्ले भी दे सकती है। वहीं, दूसरी तरफ इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेंसर और 2-2 मेगापिक्सल सेंसर मौजूद होंगे। इसके अलावा फ्रंट में 16 और 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है।

    टिप्सटर सुधांशू अंभोर के मुताबिक, इस स्मार्टफोन की कीमत 20,000 रुपये से कम होगी। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को कई कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले रियलमी एक्स 2 को बाजार में उतारा था।

    कंपनी ने इस स्मार्टफोन को पिछले साल लॉन्च किया था। फीचर्स की बात करें तो Realme X2 में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इस फोन में सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा इसमें 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

    रियलमी एक्स2 में चार रियर कैमरे हैं जिनमें पहला 64 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें