Apple जल्द जारी कर सकता है अपडेट, भेजे हुए मैसेज एडिट कर पाएंगे आईफोन यूजर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 02 May 2020 10:43 AM IST
Apple wants to let you edit sent text messages new Patent suggest
iphone edit text message - फोटो : Apple

    यदि आपको इस बात की शिकायत है कि टेक्स्ट मैसेज को भेजने के बाद एडिट करने की सुविधा क्यों नहीं है तो आपके लिए बड़ी खबर है, हालांकि यह खुशखबरी फिलहाल आईफोन वालों के लिए है। एंड्रॉयड यूजर्स को अभी लंबा इंतजार करना होगा।

    एपल आईफोन की मैसेजिंग में बड़ा बदलाव करने वाला है जिसके बाद आईफोन यूजर्स आई मैसेज से भेजे गए मैसेज को भी एडिट सकर सकेंगे। पिछले साल दिसंबर में एपल ने एप को लेकर एक पेटेंट फाइल की थी जिसमें मैसेजिंग को लेकर इंटरफेस दिए गए हैं।

    ये भी पढ़ेंः 8,000 रुपये से कम कीमत में आते हैं ये शानदार Smartphones, जानिए दमदार फीचर्स

    पेटेंट को अब अमेरिकी पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय की ओर से पब्लिश कर दिया गया है। इस पेटेंट से खुलासा हुआ है कि एपल भेजे गए मैसेज को भी एडिट करने के लिए काम कर रहा है। पेटेंट के ग्राफिक्स में दिखाया गया है कि कैसे एक शख्स दूसरे को मैसेज भेज रहा है और फिर उसे एडिट भी कर रहा है।

    ग्राफिक्स के मुताबिक मैसेज भेजने के बाद उस टेक्स्ट मैसेज को थोड़ी देर दबाकर रखना होगा, उसके बाद एडिट की एक नई विंडो खुलेगी जहां से आप भेजे गए मैसेज को एडिट कर सकेंगे, हालांकि इसका अपडेट कब तक जारी होगा, इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

    गौरतलब है कि इससे पहले एपल का एक और पेटेंट लीक हुआ है जिसके मुताबिक एपल के फोल्डेबल आईफोन में फोल्डेबल बैटरी मिलेगी, हालांकि इससे पहले भी सैमसंग, हुवावे और मोटोरोला ने फोल्डेबल फोन पेश किए हैं लेकिन किसी भी फोन में मुड़ने वाली बैटरी नहीं दी गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें