Realme X3 स्मार्टफोन की आज है फ्लैश सेल, जानें कीमत और ऑफर
रियलमी एक्स 3 स्मार्टफोन की फ्लैश सेल आजग्राहकों को मिलेगा पांच फीसदी का डिस्काउंटशुरुआती कीमत है 24,999 रुपये

विस्तार
रियलमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन रियलमी एक्स 3 (Realme X3) की आज (23 जुलाई 2020) भारत में फ्लैश सेल है। यह सेल दोपहर 12 बजे से कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। ग्राहकों को इस सेल में रियलमी एक्स 3 स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन पर नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी दी गई है। हालांकि, इस स्मार्टफोन की डिलीवरी कंटेनमेंट जोन में नहीं की जाएगी।
रियलमी एक्स 3 स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन को Arctic व्हाइट और ग्लेशियर ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक बज के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर पांच फीसदी का डिस्काउंट और मोबीक्विक वॉलेट से पेमेंट करने पर 500 रुपये का सुपर कैश मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को नौ महीने की नो कॉस्ट ईएमआई के साथ भी खरीदा जा सकता है।
Realme X3 में भी 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर मिला है जो कि एक 5जी प्रोसेसर है, हालांकि इस फोन के प्रोसेसर के 5जी मॉडेम को डिसेबल किया गया है। इसके अलावा इसमें एंड्रॉयड 10 पर आधारित रियलमी ऑपरेटिंग सिस्टम है। ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 640 जीपीयू दिया दया है।