Realme X3 और Realme X3 SuperZoom 25 जून को भारत में होंगे लॉन्च
Realme X3 SuperZoom में मिलेगा 60एक्स जूमरियलमी एक्स3 प्रो को भी किया जा सकता है लॉन्चऑनलाइन होगा इवेंट का आयोजन

विस्तार
रियलमी के दो स्मार्टफोन भारत आने को बेताब हैं। कंपनी ने Realme X3 और Realme X3 SuperZoom की भारत में लॉन्चिंग तारीख का एलान कर दिया है। रियलमी एक्स3 और रियलमी एक्स3 सुपरजूम 25 जून को भारत में लॉन्च होंगे। रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। बता दें कि Realme X3 SuperZoom को पिछले महीने यूरोप में लॉन्च किया गया था।
Realme X3, Realme X3 SuperZoom की संभावित कीमत
कीमत की बात करें तो Realme X3 की भारत में कीमत 20 हजार रुपये के करीब हो सकती है। पिछले साल कंपनी ने रियलमी एक्स2 को 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। Realme X3 SuperZoom की कीमत की बात करें तो यूरोप में इसकी कीमत 499 यूरो यानी करीब 42,900 रुपये है। भारत में इसकी कीमत इसी के करीब हो सकती है। इन दोनों फोन के अलावा कंपनी भारत में Realme X3 Pro को भी लॉन्च कर सकती है जो कि एक मिडरेंज फोन होगा।
Realme ने इस फोन के फीचर्स के बारे में तो जानकारी नहीं दी है लेकिन अभी तक सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन में 6.57 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल होगा। इसके अलावा फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। फोन में 4100mAh की बैटरी मिल सकती है। इसके अलावा इसमें क्वॉड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का, दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का होगा, अन्य दो लेंस के बारे में जानकारी नहीं है। फोन में डुअल सेल्फी कैमरा मिल सकता है।
रियलमी एक्स3 सुपर जूम में 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल है। साथ ही स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर मिला है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित रियलमी ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
- Samsung Galaxy A21s स्मार्टफोन पावरफुल बैटरी के साथ भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत
- HTC के दो शानदार स्मार्टफोन से उठा पर्दा, मिलेगा चार कैमरे का सपोर्ट
- Mi NoteBook 14 और NoteBook 14 Horizon एडिशन की आज है पहली सेल, मिलेंगे आकर्षक ऑफर
- Facebook अमेरिकी मतदाताओं को करेगा जागरूक, नहीं हटाएगा Trump की गलत जानकारियां