Realme X3 और Realme X3 SuperZoom को भारत में मिलने लगा Realme UI 2.0 का अपडेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 27 May 2021 09:29 AM IST
सार

नए अपडेट के बाद वॉलपेपर, थर्ड पार्टी एप आइकन और तीन डार्क मोड मिलेंगे जिनमें Enhanced, Medium और Gentle शामिल हैं। यूजर्स को टेक्स्ट, इमेज और फाइल को ड्रैग करने की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
Realme X3 and Realme X3 SuperZoom Getting Android 11 Based Realme UI 2.0 Update in India
Realme UI 2.0 - फोटो : realme

    विस्तार

    रियलमी इंडिया ने अपने दो स्मार्टफोन Realme X3 और Realme X3 SuperZoom के लिए एंड्रॉड 11 आधारित Realme UI 2.0 का अपडेट जारी कर दिया है। कंपनी ने कहा है धीरे-धीरे यह अपडेट यूजर्स को मिलेगा। नए अपडेट के साथ बेहतर पर्सनलाइजेशन सेटिंग, सिस्टम लॉन्चर, सिक्योरिटी एंड प्राइवेसी, कैमरा, फोटोज, गेम्स मोड आदि में कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे, हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया है कि इसके साथ सिक्योरिटी पैच मिल रहा है या नहीं।

    Realme UI 2.0 के लिए आए अपडेट का वर्जन RMX2081PU_11.C.06 है जो कि एंड्रॉयड 11 पर आधारित है। नए अपडेट के बारे में कंपनी ने अपने ब्लॉग में जानकारी दी है। कंपनी ने कहा है कि यह अपडेट Realme X3 और Realme X3 SuperZoom के लिए अलग-अलग फेज में जारी होगा ताकि लोगों को दिक्कत ना हो। अपडेट की शुरुआत 26 मई से हो गई है।

    विज्ञापन

    नए अपडेट के बाद वॉलपेपर, थर्ड पार्टी एप आइकन और तीन डार्क मोड मिलेंगे जिनमें Enhanced, Medium और Gentle शामिल हैं। यूजर्स को टेक्स्ट, इमेज और फाइल को ड्रैग करने की सुविधा मिलेगी। स्मार्ट साइड बार में ऑप्टिमाइज्ड एडिटिंग पेज का भी विकल्प मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि पिछले साल जून में Realme X3 और Realme X3 SuperZoom को भारत में लॉन्च किया गया था। Realme X3 सीरीज के इन दोनों फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई हैं। इसके अलावा दोनों फोन चार रियर कैमरे से लैस हैं और इनमें डुअल सेल्फी कैमरा दिया गया है। रियलमी एक्स3 सीरीज फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर दिया गया है जो कि 5जी एक प्रोसेसर है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें