Microsoft ने USB-C चार्जिंग के साथ पेश किया Surface Pro 7, इयरबड्स भी हुआ लॉन्च

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 02 Oct 2019 08:45 PM IST
Microsoft Launched surface Pro 7 Surface Laptop 3, Surface Pro X and microsoft Surface Earbuds
microsoft earbuds - फोटो : The Verge

    माइक्रोसॉफ्ट ने अपने इवेंट में आखिर अपने नए सरफेस प्रो 7 (Surface Pro 7) को यूएसबी-सी टाइप चार्जिंग पोर्ट के साथ लॉन्च कर दिया है। सरफेस प्रो 7 की डिजाइन को लेकर माइक्रोसॉफ्ट ने कुछ खास बदलाव नहीं किए हैं लेकिन हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर में कई बदलाव किए गए हैं। बता दें कि लैपटॉप के अलावा कंपनी ने एपल की टक्कर में इयरबड्स भी पेश किया है जिसकी बैटरी लाइफ को लेकर 24 घंटे का दावा किया गया है।

    Surface Pro 7 की स्पेसिफिकेशन

    Surface Pro 7 में 12.3 इंच की डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें सरफेस टाइप कीबोर्ड और सरफेस पेन का सपोर्ट है। लैपटॉप में मिनी डिस्प्ले पोर्ट भी है जैसा कि पहले वाले मॉडल में था। सरफेस प्रो 7 की बिक्री 22 अक्टूबर से शुरू होगी।

    इसकी शुरुआती कीमत $749 यानी करीब 53,337 रुपये है। सरफेस प्रो 7 के अलावा माइक्रोसॉफ्ट ने सरफेस 3 और सरफेस प्रो एक्स भी पेश किया है। Surface Pro X में 13 इंच की स्क्रीन है जिसमें कीबोर्ड को अटैच किया जा सकेगा। सरफेस प्रो एक्स 5.33mm पतला है और इसका वजन 1.68 पाउंड यानी महज 762 ग्राम है। इसकी हार्ड ड्राइव रिमूवेबल है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें