Realme X2 क्वॉड कैमरा सेटअप के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 25 Sep 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
Realme X2 Launch In China With Quad Camera Setup Know Price And Specifications
realme x2 - फोटो : giz china / Twitter

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी (Realme) ने लंबे समय से चर्चाओं में बने स्मार्टफोन एक्स 2 (Realme X2) को चीन में लॉन्च कर किया है। इससे पहले कंपनी ने रियलमी एक्स टी (Realme XT) स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में उतारा था। यूजर्स को इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी एसओसी, 64 मेगापिक्सल का कैमरा और बड़ा डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा रियलमी एक्स2 में पावरफुल बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है।

    रियलमी ने चीन में दो रैम वेरियंट को पेश किया है :-

    विज्ञापन

    1. 6 जीबी रैम + 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज, कीमत चीनी युआन 1,599 (15,900 रुपये)

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    2. 8 जीबी रैम + 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज, कीमत चीनी युआन 1,899 (18,900 रुपये)

    वहीं, कंपनी ने इस फोन को ग्राहकों के लिए पर्ल ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध किया है। लेकिन अब तक भारत में रियलमी एक्स2 की लॉन्चिंग को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

    रियलमी एक्स2 में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिला है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। साथ ही कंपनी ने इस फोन को एंड्रॉयड 9 पाई और कलर ओएस 6 का सपोर्ट दिया है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में यूजर्स को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर मिलेगा।

    कंपनी ने इस फोन मं डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सैमसंग जीडब्ल्यू1 सेंसर और 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस है। साथ ही यूजर्स 32 मेगापिक्सल वाले फ्रंट कैमरे से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।

    कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस फोन में 4जी VoLTE, जीपीएस, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को रियलमी एक्स2 में 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें