10000 रुपये से कम कीमत में Realme लॉन्च करेगी 5G स्मार्टफोन: CEO माधव सेठ

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 07 Jul 2021 07:27 PM IST
सार

माधव सेठ ने कहा है कि 2021 में हम 5जी का नेतृत्व करेंगे और किफायती रेंज में 5जी स्मार्टफोन पेश करेंगे। उन्होंने Realme GT सीरीज की भारत में जल्द लॉन्चिंग की भी पुष्टि की।

विज्ञापन
Realme to Launch 5G Phone in India under Rs 10000 in 2022 says ceo Madhav Sheth
Realme Narzo - फोटो : Realme

    विस्तार

    भारत में अभी 5जी की कमर्शियल लॉन्चिंग का इंतजार है लेकिन पिछले डेढ़ सालों में भारतीय बाजार में 50 से अधिक 5जी स्मार्टफोन लॉन्च हो गए हैं। कई लोगों के 5जी फोन पुराने भी हो गए लेकिन 5जी का फीचर इस्तेमाल नहीं कर पाए। अब रियलमी ने कहा है कि वह भारत में 10,000 रुपये से कम कीमत में 5जी स्मार्टफोन पेश करेगी। फोन की लॉन्चिंग 2022 में होगी।

    इसकी पुष्टि रियलमी इंडिया और यूरोप के सीईओ माधव सेठ ने बुधवार को आयोजित एक वेबिनार में की। बता दें कि भारत में पिछले साल रियलमी ने अपना पहला 5जी फोन Realme X50 Pro 5G लॉन्च किया था और उसके बाद Realme 8 5G, Realme Narzo 30 Pro 5G और Realme X7 Max 5G जैसे कई 5जी स्मार्टफोन लॉन्च हुए।

    विज्ञापन

    माधव सेठ ने कहा है कि 2021 में हम 5जी का नेतृत्व करेंगे और किफायती रेंज में 5जी स्मार्टफोन पेश करेंगे। उन्होंने Realme GT सीरीज की भारत में जल्द लॉन्चिंग की भी पुष्टि की। बता दें कि रियलमी ने इसी साल मार्च में Realme GT 5G को चीन में लॉन्च किया है। सेठ ने कहा है कि Narzo सीरीज के तहत और भी 5जी फोन जल्द भारत में पेश होंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बताते चलें कि रियलमी का कैमरा फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme GT भी इसी महीने भारत में लॉन्च होगा, हालांकि लॉन्चिंग तारीख के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसमें स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ 108 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। इसमें 4500mAh की बैटरी हो सकती है जो 65W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें