Realme P4 Lite 4G: 6,300mAh बैटरी, 60FPS पर गेमिंग और AI फीचर्स, 10,000 से कम कीमत में पावर हाउस है ये फोन

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sun, 22 Feb 2026 04:00 PM IST
सार

बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में Realme ने नया P4 Lite 4G पेश कर दिया है। 6,300mAh की बड़ी बैटरी, स्टाइलिश वेव डिजाइन और RGB Pulse Light के साथ यह फोन 10 हजार रुपये से कम कीमत में कई AI फीचर्स और 90Hz डिस्प्ले ऑफर करता है।

विज्ञापन
realme p4 lite 4g launch india price specs 6300mah battery pulse light tech news hindi
Realme P4 Lite 4G - फोटो : Realme

    विस्तार

    स्मार्टफोन कंपनी Realme ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme P4 Lite 4G लॉन्च कर दिया है। हाल ही में Realme P4 Power पेश करने के बाद यह P4 सीरीज का पांचवां स्मार्टफोन है। यह फोन खास तौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाया गया है जो कम कीमत में लंबी बैटरी और आकर्षक डिजाइन चाहते हैं। फोन की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये रखी गई है। इसे 24 फरवरी से Flipkart, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध कराया जाएगा।

    कीमत और ऑफर्स

    Realme P4 Lite 4G दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है:

    विज्ञापन

    4GB RAM + 64GB स्टोरेज – 9,999 रुपये

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    4GB RAM + 128GB स्टोरेज – 11,999 रुपये

    पहली सेल के दौरान ग्राहक 1,000 रुपये का इंस्टेंट कूपन डिस्काउंट और बैंक कार्ड से भुगतान पर अतिरिक्त 1,000 रुपये की छूट पा सकते हैं। यह फोन Sea Blue, Beach Gold और Obsidian Black रंगों में उपलब्ध होगा।

    प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

    इस स्मार्टफोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे हाल ही में Tecno Spark Go 3 में भी देखा गया था। कंपनी का दावा है कि यह चिपसेट AnTuTu v10 बेंचमार्क पर करीब 2,80,000 का स्कोर हासिल कर सकता है। इसका मतलब है कि यह फोन कॉलिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया जैसे रोजमर्रा के काम आराम से संभाल लेगा।

    दिलचस्प बात यह है कि बजट फोन होने के बावजूद इसमें ‘GT Mode’ भी दिया गया है, जो आमतौर पर Realme के मिड-रेंज और प्रीमियम फोन में मिलता है। कंपनी के मुताबिक, यह फोन Mobile Legends: Bang Bang और Honor of Kings जैसे गेम्स को 60FPS पर लगातार दो घंटे तक चला सकता है।

    बैटरी और चार्जिंग

    फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,300mAh बैटरी है, जो इस सेगमेंट में काफी बड़ी मानी जा रही है। इसके साथ 15W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन लगभग एक घंटे में 0 से 58 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है।

    इसमें 6W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी है, यानी जरूरत पड़ने पर यह दूसरे डिवाइस को भी चार्ज कर सकता है। बड़ी बैटरी के बावजूद फोन का वजन 201 ग्राम है और इसकी मोटाई 7.94mm रखी गई है।

    डिस्प्ले और ऑडियो

    Realme P4 Lite 4G में 6.74 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 563 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसमें ‘Smart Touch’ फीचर भी जोड़ा है, जिससे गीले हाथों या दस्ताने पहनकर भी स्क्रीन सही से काम करती है।

    फोन में सिंगल स्पीकर है, लेकिन वॉल्यूम 300 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है। कॉलिंग के दौरान AI Call Noise Reduction 2.0 फीचर 86 प्रतिशत तक बाहरी शोर को कम करने का दावा करता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें