Realme Narzo 50 सीरीज भारत में हुई लॉन्च, शुरुआती कीमत 7,499 रुपये
Realme Narzo 50A के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,499 रुपये है, वहीं 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,499 रुपये है। फोन को ऑक्सीजन ब्लू और ऑक्सीजन ग्रीन में कलर में खरीदा जा सकेगा।

विस्तार
रियलमी ने नारजो 50 सीरीज के तहत भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं जिनमें Realme Narzo 50A और Realme Narzo 50i शामिल हैं। इन दोनों फोन के साथ Realme Band 2 और Smart TV Neo 32 इंच को भी पेश किया गया है। इस सीरीज में Realme Narzo 50A प्रीमियम मॉडल है, जबकि Realme Narzo 50i बजट फोन है। फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है।
Realme Narzo 50A, Realme Narzo 50i की भारत में कीमत
Realme Narzo 50A के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,499 रुपये है, वहीं 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,499 रुपये है। फोन को ऑक्सीजन ब्लू और ऑक्सीजन ग्रीन में कलर में खरीदा जा सकेगा। Realme Narzo 50i के 2 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 7,499 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 8,499 रुपये है। फोन को मिंट ग्रीन कार्बन ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा। Realme Narzo 50A और Realme Narzo 50i को सात अक्तूबर से फ्लिपकार्ट और रियलमी की साइट में खरीद सकते हैं।
Realme Narzo 50A की स्पेसिफिकेशन
Realme Narzo 50A में एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 है। इसमें 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G52 GPU, 4 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
Realme Narzo 50A का कैमरा
Realme Narzo 50A में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.8 है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। कैमरे के साथ एचडीआर, ब्यूडी मोड, स्लो मोशन और एक्सपर्ट जैसे कई सारे मोड्स मिलते हैं।
Realme Narzo 50A की बैटरी
फोन में 6000mAh की बैटरी है जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। बैटरी को लेकर 53 दिनों के स्टैंडबाय का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन मे टाईप-सी पोर्ट, डुअल बैंड वाई-फाई Wi-Fi 802.11 ac, GPS, ब्लूटूथ v5 और डुअल सिम का सपोर्ट है।
Realme Narzo 50i की स्पेसिफिकेशन
Realme Narzo 50i में 6.5 इंच की डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें Unisoc 9863 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्चोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
Realme Narzo 50i का कैमरा
Realme Narzo 50i में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसके साथ एआई का सपोर्ट है और इसका अपर्चर f/2.0 है। इसमें 5 मेगापिक्सल का एआई फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Realme Narzo 50i की बैटरी
Realme Narzo 50i में 5000mAh की बैटरी दी गई है जिसे लेकर 43 दिनों के स्टैंडबाय का दावा किया गया है। इसमें पावर सेविंग मोड भी है। फोन का वजन 195 ग्राम है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 3.5mm का ऑडियो जैक, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2 और जीपीएस जैसे फीचर्स हैं।