Realme Narzo 30 5G ग्लोबली हुआ लॉन्च, Dimensity 700 प्रोसेसर से है लैस
Realme Narzo 30 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है।

विस्तार
रियलमी ने अपने नए स्मार्टफोन Realme Narzo 30 5G को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। इससे पहले इस फोन का 4जी मॉडल मलेशिया में लॉन्च किया गया था। Realme Narzo 30 5G इसी साल अप्रैल में भारत में लॉन्च हुए Realme 8 5G का री-ब्रांडेड वर्जन है। रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने कहा है कि Realme Narzo 30 5G को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा।
Realme Narzo 30 5G की कीमत
Realme Narzo 30 5G को एक ही वेरियंट 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है जिसकी कीमत 219 यूरो यानी करीब 19,400 रुपये है। फोन की बिक्री रेसिंग ब्लू और रेसिंग ब्लैक कलर में AliExpress से होगी।
Realme Narzo 30 5G की स्पेसिफिकेशन
Realme Narzo 30 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है औरर इसकी ब्राइटनेस 600 निट्स है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G57 MC2 GPU, 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
Realme Narzo 30 5G का कैमरा
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें पहला लेंस 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। इसके अलावा फोन में दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का टेरीटरी सेंसर है जिसके साथ मैक्रो का भी सपोर्ट है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Realme Narzo 30 5G
फोन में 5000mAh की बैटरी है जो कि 18W की क्विक चार्ज को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.1, GPS/A-GPS और USB टाईप-सी पोर्ट है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।