Realme Narzo 20A Sale: 9,499 रुपये में 64GB स्टोरेज वाले इस फोन की सेल आज, ये हैं फीचर्स

रियलमी के नए बजट स्मार्टफोन Realme Narzo 20A आज यानी सात सितंबर को दूसरी बार सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। इस फोन को रियलमी 20 सीरीज के साथ पेश किया गया था। इससे पहले 30 सितंबर को इस फोन की पहली सेल हुई थी। Realme Narzo 20A की बिक्री आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और Realme.com से होगी। फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा के साथ 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
Realme Narzo 20A के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,499 रुपये, जबकि 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,499 रुपये है। यह फोन ग्लोरी सिल्वर और विक्ट्री ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन के साथ 945 रुपये की नो कॉस्ट ईएमआई का भी ऑफर मिल रहा है।
इस फोन में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिस पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 3GB और 4GB रैम के साथ 32GB और 64GB की स्टोरेज है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 12 मेगापिक्सल, 2 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के लेंस हैं। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।
कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जो रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।