1,500 रुपये से कम कीमत में आते हैं ये शानदार Earbuds, यहां देखें पूरी लिस्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 11 Jun 2020 02:53 PM IST
Bluetooth earbuds with a budget range all you need to know
budget Bluetooth earbuds - फोटो : pixabay

    आजकल लोग अपने सुविधा के लिए वायर वाले इयरफोन की बजाय इयरबड्स का इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करते हैं। यही वजह है कि अब ज्यादातर कंपनियां किफायती कीमत वाले वायरलेस इयरबड्स का बाजार में पेश कर रही हैं, जिनमें यूजर्स को बेहतर साउंड क्वालिटी के साथ टच कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। अगर ऐसे में आप भी अपने लिए बजट रेंज वाले इयरबड्स खरीदना चाहते हैं, तो हम आपके लिए कुछ खास विकल्प लेकर आए हैं। इन सभी इयरबड्स की कीमत 1,500 रुपये से कम है और इनमें आपको शानदार फीचर्स मिलेंगे। आइए इन इयरबड्स पर डालते हैं एक नजर...

    Freesolo Moonwalk Earbuds
    Freesolo Moonwalk Earbuds - फोटो : flipkart

    WeCool Freesolo Moonwalk Earbuds

    अगर आप अपने लिए कम बजट में शानदार इयरबड्स खरीदना चाहते हैं, तो वीकूल मूनवॉक इयरबड्स आपके लिए बेस्ट है। इन इयरबड्स में आपको माइक्रो-फोन, ब्लूटूथ वर्जन 5, न्वाइज कैंसिलेशन फीचर और दमदार बैटरी का सपोर्ट मिलेगा। इन इयरबड्स की बैटरी आपको सिंगल चार्ज में 60 घंटे के बैटरी बैकअप देगी। वहीं, इसकी कीमत 1,199 रुपये है।

    OUD Wireless Earbuds
    OUD Wireless Earbuds - फोटो : flipkart

    OUD Wireless Earbuds

    कंपनी ने ओयूडी वायरलेस इयरबड्स को पिछले साल लॉन्च किया था। इन इयरबड्स की कीमत 1,229 रुपये है। आपको इन इयरबड्स में माइक्रो-फोन, ब्लूटूथ वर्जन 5.0 और दमदार बैटरी का सपोर्ट मिला है। वहीं, इन इयरबड्स की कनेक्टिविटी रेंज 15 मीटर है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें