MWC 2020 में लॉन्च हो सकता है Realme TV, एमआई टीवी से होगा मुकाबला

स्पेन के बार्सिलोना में 24 फरवरी से मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2020) का आयोजन हो रहा है। इस मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में दुनियाभर की तमाम टेक्नोलॉजी कंपनियां अपने-अपने प्रोडक्ट के साथ आएंगी। इसी इवेंट में चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी भी अपना पहला टीवी पेश करेगी। महज दो साल में रियलमी ने स्मार्टफोन बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है और अब कंपनी टीवी बाजार में एंट्री के लिए तैयार है।
Realme मोबाइल्स के CMO फ्रांसिस वांग ने ट्विटर पर पोस्ट किया जिससे पता चल रहा है कि कंपनी टीवी पर काम कर रही है। Realme TV की लॉन्चिंग मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2020 में होगी, हालांकि टीवी के फीचर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। वांग ने रियलमी टीवी की जानकारी देते हुए #realmeForEveryIndian हैशटैग का इस्तेमाल किया है।
बता दें कि रियलमी BBK कंपनी की सब-ब्रांड है। बीबीके कंपनी के अन्य सब-ब्रांड Oppo, Vivo और OnePlus भी हैं। वनप्लस ने पिछले साल ही भारत में अपना स्मार्ट टीवी पेश किया है। रियलमी ने हाल ही में स्मार्टफोन के अलावा एयरबड्स और ब्लूटूथ इयरफोन भी पेश किए हैं।