8,999 रुपये वाले इस फोन की पहली सेल आज, इसमें है 50 मेगापिक्सल का कैमरा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 12 Sep 2022 10:05 AM IST
सार

realme C33 की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगी। वहीं 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है।

Realme C33 to go on sale today price and specifications
Realme C33 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    Realme C33 को हाल ही में कंपनी ने अपनी नई वॉच और अपने नए ईयरबड्स के साथ भारत में लॉन्च किया है।Realme C33 (अनबॉक्सिंग) की आज यानी 12 सितंबर को पहली सेल है। Realme C33 को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। Realme C33 का बैक पैनल ग्लॉसी फिनिश के साथ आता है और यह ग्लास का है। Realme C33 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। Realme C33 में Unisoc T612 प्रोसेसर दिया गया है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में...

    realme C33

    की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगी। वहीं 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है। realme C33 की बिक्री 12 सितंबर यानी आज से फ्लिपकार्ट और कंपनी की वेबसाइट के अलावा रिटेल स्टोर से होगी।

    realme C33 में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा इस फोन में 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। realme C33 में Unisoc T612 प्रोसेसर दिया गया है। फोन की स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।