Realme C33 UnBoxing: 10 हजार सेगमेंट का सबसे स्टाइलिश स्मार्टफोन

Realme C33 को कंपनी ने भारत में लॉन्च कर दिया है। Realme C33 कंपनी का इस सेगमेंट में स्टाइलिश फोन बताया जा रहा है। नया फोन Realme C31 का अपग्रेडेड वर्जन है। Realme C33 के साथ कंपनी ने Realme Buds Air 3S और Realme Watch 3 को भी लॉन्च किया है। Realme C33 की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये रखी गई है। इसका बैक पैनल ग्लॉसी फिनिश के साथ आता है और यह ग्लास का है। Realme C33 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। Realme C33 में Unisoc T612 प्रोसेसर दिया गया है। बता दें कि Realme C31 में भी यही प्रोसेसर था और Realme C31 की भी शुरुआती कीमत 8,999 रुपये है। आइए इस फोन की अनबॉक्सिंग करते हैं...

Realme C33 UnBoxing: डिजाइन
Realme C33 के साथ इस बार भी कंपनी ने Realme C31 की तरह बॉक्स में कवर नहीं दिया है। Realme C33 के साथ बॉक्स में रियलमी ने एडाप्टर,माइक्रो यूएसबी केबल और यूजर मैनुअल दिया है। Realme C33 को कंपनी ने इस सेगमेंट का सबसे स्टाइलिश स्मार्टफोन कहा है। Realme C33 के साथ प्रीमियम एंगल बेजल मिलता है और रियर कैमरे का बंप ठीक-ठाक है। इसकी बॉडी में प्रीमियम 2D मैटेरियल का इस्तेमाल हुआ है। Realme C33 का बैक पैनल एक शानदार शाइनिंग के साथ आता है जो कुछ लोगों का काफी पसंद आएगा।

बैक पैनल को देखकर ऐसा लगता है कि इस पर अलग से कोटिंग की गई है। Realme C33, 8.3mm अल्ट्रा स्लिम है। फोन हाथ में लेने पर हेवी नहीं लगता है। इसका कुल वजन 187 ग्राम है। Realme C33 के किनारे इतने फ्लैट हैं कि फोन खड़ा हो सकता है।

नीचे की ओर माइक्रो यूएसबी पोर्ट, हेडफोन जैक और स्पीकर है। राइट में पावर और वॉल्यूम बटन हैं। पावर बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन को सैंडी गोल्ड, एक्वा ब्लू और नाइट सी कलर में खरीदा जा सकेगा।

Realme C33 UnBoxing: डिस्प्ले
Realme C33 में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है और पैनल LCD है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस अच्छी है और स्क्रॉल भी स्मूथ है। डिस्प्ले का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.7% है और पीक ब्राइटनेस 400 निट्स है। डिस्प्ले का टच सैंपलिंग रेट 120Hz है और 16.7 मिलियन स्क्रीन कलर्स का सपोर्ट है। डिस्प्ले की स्टाइल वॉटरड्रॉप नॉच है।